रोचक मामला : हेलो! तुम शादी करोगे या जेल जाओगे….

ब‍िहार : दरभंगा में एक रोचक मामला सामने आया है। व‍िधवा मह‍िला के प्‍यार में एक आशि‍क ने दीवानगी की सारी हदें पार कर दी। जब शादी करने बात शुरू हुई मह‍िला को छोड़कर फरार हो गया। मामले में अनोखा मोड़ तब आया जब मह‍िला की श‍िकायत पर केवटी थानाक्षेत्र की पुल‍िस ने युवक से संपर्क क‍िया। फ‍िर जेल जाने के डर से युवक ने आनन-फानन में विधवा महिला के साथ शादी कर ली।

दरभंगा शहर के एक मंदिर में दोनों ने सात फेरे लिए। परिवार के लोग इसके गवाह भी बने। पति-पत्नी को शादी के जोड़ा में देखकर पुलिस वाले भी खुश हो रहे थे। आम तौर पर पुलिस आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज देती है, लेकिन पहली बार पुलिस वालों ने नेक काम किया। विधवा महिला को बिना कोर्ट-कचहरी गए इंसाफ दिला दिया।

बताते चले क‍ि सड़क दुर्घटना में पति की मौत के बाद विधवा महिला अपने दो बच्चों के साथ ससुराल में रह रही थी। पति का साया उठ जाने के बाद वह काफी समस्या में रहती थी। उसकी मदद करनेवाला कोई नहीं था। इस बीच पड़ोस का एक युवक उसके सुख-दुख में साथ देने लगा। समय बितने के साथ 12 वर्ष छोटे युवक विधवा से प्रेम करने लगा। एक दिन उसने अपने दिल की बात बता दी। कहा- हम तुमसे प्रेम करते हैं। शादी करना चाहते हैं। तुम अकेले अपना ज‍िंदगी कैसे चला पाओगी। मानवीय संवेदना में विधवा महिला बह गई और वह भी साथ जीने-मरने को तैयार हो गई। इस बीच युवक को जब जैसे मौका मिला वह शोषण करता रहा।

शादी की बात पर वह हर बार कुछ दिन बाद कह टाल देता था। लेकिन, विधवा महिला गर्भवती हो गई। मामला प्रतिष्ठा पर पहुंच गया। युवक ने स्वयं को फंसता देख विधवा का गर्भपात करा दिया। इसके बाद युवक के व्यवहार में अचानक बदलाव आ गया। आशंका पर जब महिला दबाव बनाया तो युवक उसे लेकर बरौनी चला गया। लेकिन, कुछ ही दिन के बाद युवक महिला कमरे में छोड़कर फरार हो गया।

जब युवक वापस नहीं आया और कमरे से पहचान पत्र से संबंधित सभी कागजात गायब पाया तो महिला को समझने में देर नहीं लगी। वह दरभंगा पहुंची और थाने में जाकर युवक के खिलाफ आवेदन दिया। पुलिस ने मामले की जांच की तो सारा कहानी सामने आई। इसके युवक को पुलिस वालों ने फोन किया। कहा- जब तुमने प्रेम किया है तो शादी करो, अन्यथा जेल जाने को तैयार रहो। यह सुनते ही युवक दौड़ा-दौड़ा पहुंचा और शादी करने को तैयार हो गया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading