PATNA : ख़त्म हो गयी राज्बल्लभ की राजद विधयक सदस्यता

पटना. राजद विधायक राजबल्लभ यादव की सदस्यता खत्म हो गई है। नवादा विधायक नाबालिग से दुष्कर्म में दोषी ठहराए जा चुके हैं। उन्हें सजा भी सुनाई जा चुकी है। विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी ने बुधवार को उनकी सदस्यता खत्म करने पर मुहर लगा दी।
यादव की सदस्यता 15 दिसंबर के प्रभाव से खत्म की गई है। एमपी-एमएलए के विशेष न्यायालय द्वारा उन्हें दोषी ठहराए जाने के बाद से ही उनकी सदस्यता खत्म होना तय हो गया था। यादव राजद के दूसरे विधायक हैं जिनकी सदस्यता खत्म की गई है। इसके पहले इलियास हुसैन की भी सदस्यता खत्म की गई थी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.