कैमूर : भभुआ में रिश्तों को कलंकित करने वाले दो मामले सामने आए हैं। जहां युवती अपनों की ही शिकार बनी है। मामला जिले के चांद थाना क्षेत्र के एक गांव का है। यहां चचेरे चाचा ने नाबालिग भतीजी के साथ दुष्कर्म किया है।

पीड़िता द्वारा महिला थाना में दर्ज कराए गए मुकदमा में कहा गया है कि बुधवार की रात उसके चचेरे चाचा घर से बाहर ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने इस घटना की जानकारी अपनी मां व पिता दी। पीड़िता को लेकर उसके माता-पिता महिला थाना पहुंचे और आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराकर कार्रवाई की गुहार लगाई।

आरोपी चाचा रौशन कुमार राम को महिला थाने की थानाध्यक्ष पूनम कुमारी के नेतृत्व में गई पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। सदर अस्पताल में मेडिकल जांच कराने के बाद उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पीड़िता का मेडिकल चेकअप सदर अस्पताल में कराया गया।

