बिहार पहुंचा लाउडस्पीकर विवाद : नीतीश बोले- ये सब फालतू चीज

देशभर में जारी लाउडस्पीकर विवाद अब बिहार भी दस्तक दे दिया है। इसे लेकर अब सरकार में दो राय बन गई है। गठबंधन दो फाड़ नजर आने लगा है। बिहार सरकार के मुखिया नीतीश कुमार जहां इसे फालतू बता रहे हैं। वहीं BJP के मंत्री यहां भी धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर बैन करने की मांग कर रहे हैं। वहीं, डिप्टी CM तारकिशोर फिलहाल इस विवाद से बचते दिख रहे हैं।

CM नीतीश कुमार ने कहा कि लाउडस्पीकर बैन की बात करना फालतू है। उन्होंने कहा,”बिहार में इन सब चीजों से हम लोग सहमत नहीं है। यह सब फालतू चीज है, जिसको जो कहना है कहे। हम सहमत नहीं हैं।’ इससे पहले भी नीतीश कुमार ने कह चुके है कि, पूजा के नाम पर विवाद करने वालों का धर्म से कोई मतलब नहीं। इस विषय पर विवाद करने वाला सही आदमी नहीं हो सकता।

UP का असर बिहार में भी पड़ेगा: मंत्री
वहीं BJP नेता सह सरकार में मंत्री जनक राम ने कहा कि कानून से बड़ा धर्म नहीं है। कानून से देश और प्रदेश चलता है। यूपी में ये कानून लागू हुआ है तो इसका असर बिहार में भी पड़ेगा। उन्होंने शुक्रवार को कहा कि अगर बिहार में ये कानून आया तो यहां से भी हटेगा। इस बात पर केंद्र के नेता और राज्य के नेता और मुख्यमंत्री आपस में मिलकर बातचीत करेंगे। क्योंकि, ध्वनि प्रदूषण से बचने का यही उपाय है।

BJP भूले न यहां NDA की सरकार है: कुशवाहा
वहीं जेडीयू नेता और संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने ‌BJP को जवाब दिया है। उन्होंने कहा है कि बिहार में BJP के जो लोग भी सलाह दे रहे हैं उन्हें इस तरह की जानकारी होनी चाहिए कि बिहार में अकेले BJP की सरकार नहीं है। यहां NDA की सरकार है। उसके मुखिया नीतीश कुमार हैं। जब तक सरकार के मुखिया नीतीश कुमार हैं तब तक बिहार में कुछ भी ऐसा नहीं होगा। जिसको लेकर कोई बहुत विवाद हो या जनता के बीच गलत मैसेज जाए।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.