आज कब लगेगा सूर्य ग्रहण, सूतक काल व इस दौरान की सावधानियों के बारे में जानें….

वर्ष 2022 का पहला सूर्य ग्रहण आज यानी 30 अप्रैल को है। कई मायने में यह खास है। इस दौरान कई तरह के योग बन रहे हैं। जिसका पूरी दुनिया पर सकारात्मक और नकारात्मक दोनों ही प्रभाव देखने को मिल सकता है। इसके अनुसार ही संबंधित राशि के जातकों पर भी प्रभाव देखने को मिलने की संभावना है। ऐसे में लोगों के मन में एक सहज सवाल है कि भारत में इसकी टाइमिंग क्या है? सूतक काल कब से कब तक है? इस दौरान क्या सावधानियां रखनी चाहिए?

सूर्य और पृथ्वी के बीच चंद्रमा के आ जाने की घटना को सूर्य ग्रहण कहा जाता है। भारतीय समय के अनुसार 30 अप्रैल की मध्यरात्रि को सूर्य ग्रहण लगने वाला है। यह मध्यरात्रि 12 बजकर 15 मिनट से शुरू होकर 1 मई को सुबह 4 बजकर 7 मिनट तक रहेगा। यह ग्रहण आंशिक होगा। शनिवार होने की वजह से खास माना जा रहा है। वैदिक ज्योतिष शास्‍त्र में सूर्य ग्रहण को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। हिन्दू 30 अप्रैल की मध्यरात्रि को सूर्य ग्रहणके अनुसार, यह ग्रहण वैशाख महीने की अमावस्‍या तिथि को हो रहा है। अभी शनि ने अपना राशि बदला है। इस वजह से विशेषज्ञ इस सूर्य ग्रहण को खास मान रहे हैं।

सूर्य ग्रहण लगने की प्रक्रिया

सूर्य ग्रहण एक भौगोलिक घटना है। चंद्रमा जब सूर्य और पृथ्वी के मध्‍य आ जाता है तब चंद्रमा से सूर्य का प्रकाश अवरुद्ध हो कर पूरी तरह या आंशिक रूप से उसकी छाया पृथ्वी पर पड़ती है। इस घटना को सूर्य ग्रहण कहा जाता है। चंद्रमा द्वारा सूर्य के प्रकाश को पूर्णत: नहीं ढ़क पाने को आंशिक सूर्य ग्रहण अथवा उपच्‍छाया ग्रहण भी कहते हैं। नासा के अनुसार 30 अप्रैल को लगने वाले ग्रहण के दौरान सूरज की बिम्ब का 64 प्रतिशत भाग ही चंद्रमा से अवरुद्ध होगा। इस तरह यह आंशिक सूर्य ग्रहण होगा। इस भौगोलिक घटना को भारत के लोग नहीं देख पाएंगे। सूर्य ग्रहण अंटार्कटिका के अलावा प्रशांत महासागर, अटलांटिक क्षेत्र और दक्षिण अमेरिका के दक्षिणी पश्चिमी भागों में देखा जा सकेगा।

भारत में सूतक मान्य नहीं

आज लगने वाला सूर्य ग्रहण आंशिक है। इतना ही नहीं यह भारत में दिखेगा भी नहीं। ऐसी स्थिति में सूतक मान्‍य नहीं होगा। विशेषकर जब मध्यरात्रि में लगने वाला सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई ही नहीं देगा तो इसका असर भी लोगों पर नहीं पड़ेगा। बावजूद इसके लोगों में दुविधा है। वे इस दौरान की सावधानियों के बारे में जानना चाह रहे है।

ज्योतिषियों का भी कहना है कि इस बार आंशिक सूर्यग्रहण हो रहा है। इसका खास नाकारात्‍मक असर देखने को नहीं मिलेगा। बावजूद यदि कोई इस दौरान सावधानी रखना चाहे तो वह इसका पालन कर सकता है। इस दौरान गर्भवती महिलाओं को घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए। वे ग्रहणकाल के समय अपने पास किसी भी प्रकार के धारदार वस्‍तु को न रखें। मंत्र जाप करना चाहिए। ग्रहण के पश्‍चात स्नान व दान करें। जिससे ग्रहण का दुष्प्रभाव कम होता है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading