पटना के राजाबाजार ओवर ब्रिज पर पिलर नंबर 74 के पास कार धू-धूकर जल गई। कार सवार लोग बेली रोड से राजाबाजार फ्लाईओवर होते हुए सगुना मोड़ की ओर जा रही थी। आग लगने की वजह शार्ट सर्किट बताई गई। घटना शुक्रवार की रात करीब 10 बजे पिलर नंबर 74 के ऊपर पारस अस्पताल के सामने हुई।

कार फतुहा के रहने वाले एलआईसी एजेंट विकास कुमार की थी। वे अपनी पत्नी, भतीजी और फूफेरे भाई के साथ दानापुर जा रहे थे। जैसे ही कार में कुछ जलने की दुर्गंध आने लगी। सभी कार से उतर गए और सामान निकाल लिया। थाेड़ी देर में ही कार धू-धूकर जल गई। आग की ऊंची लपटें उठने लगीं। 10 मिनट के अंदर कार पूरी तह जल गई।

शास्त्रीनगर थानेदार रामशंकर ने बताया कि फायर ब्रिगेड काे सूचना दी गई। दमकल की टीम आई और काे बुझाया। करीब 30 मिनट तक इस फ्लैंक पर ट्रैफिक काे राेक दिया गया। कार पर सवार तीन लोग सुरक्षित हैं जबकि कार पूरी तरह जलकर राख हो गई। कार सवार तीन युवक फतुहा से होते हुए रूपसपुर जा रहे थे। तभी फ्लाईओवर पिलर नंबर 74 के पास अचानक से कार से धुआं निकलने लगी इसके बाद कार चालक ने समय रहते कार को साइड कर रोक दिया और फिर सभी बाहर आ गए।

एक सप्ताह पहले ही खरीदी थी कारविकास ने बताया कि उसने एक सप्ताह पहले सेकेंड हैंड कार खरीदी थी। एक कंपनी से 4.35 लाख में इसे खरीदी थी। फतुहा में चचेरे भाई की बरसी थी। इसी में फूफेरे भाई सुधीर फतुह आए थे। उन्हें छोड़ने के लिए पत्नी नीतू और भतीजी सुधा के साथ दानापुर जा रहे थे। फ्लाईओवर पर कार से जलने की बदबू आने लगी।

कार काे रोकने की कोशिश कर ही रहे थे कि अचानक इंजन में आग लग गई। गाड़ी का गेट खोल सभी काे खींचकर बाहर निकाले। हड़बड़ी में गाड़ी की चाभी उसी में छूट गई। उन्होंने बताया कि खरीदारी के वक्त एक साल की गारंटी दी गई थी। घटना के बाद दानापुर में रहने वाले रिश्तेदार काे सूचना दी गई।