पश्चिम पंचारण। एक युवती पर प्यार का ऐसा बुखार चढ़ा कि वह तीन बच्चों के बाप पर चक्कर चलाने लगी। इसमें युवती ने सारे हदें पार कर दी। पश्चिम पंचारण की युवती व तीन बच्चों के बाप की धीरे-धीरे बातें कब प्यार में बदल गई पता ही न चला। युवती भी सबकुछ छोड़कर उसके साथ फरार हो गई।
इस घ’टना के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चा होने लगी, हो भी क्यों न दोनों ने काम ही कुछ ऐसा किया था, लेकिन कुछ ही दिन बाद इस रोचक मामले का पर्दाफाश हुआ। वाल्मीकिनगर थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती को भेड़िहारी निवासी राजू यादव ने पहले अपने प्रेम जाल में फंसाया और फिर उससे शादी का प्रलोभन देकर यौन शोषण किया।

जब वह गर्भवती हो गई तो उसका गर्भपात भी करा दिया। उसके बाद भी युवक ने उससे शादी करने से इन्कार कर दिया। इसके बाद महिला थाने पहुंचकर युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। युवती का आरोप है कि राजू यादव तीन बच्चे का बाप है और वह उसे अपने प्रेम जाल में फंसाने के बाद उसे लेकर फरार हो गया था।
उसी दौरान उससे शादी करने का प्रलोभन दे उसके साथ यौन शोषण किया। जिससे वह गर्भवती हो गई तो उससे शादी करने की बात कही, लेकिन राजू यह कहकर शादी नहीं किया कि गर्भपात करा लो। उसके बाद शादी करेंगे। कुछ दिन पहले युवती का गर्भपात भी करा दिया गया। उसके बाद युवती उससे शादी करना चाहती है तो युवक शादी से इन्कार कर रहा है।
इस घटना के बाद पीड़ित युवती के स्वजन का रो -रोकर हाल बेहाल है। बगहा एसडीपीओ कैलाश प्रसाद का कहना कि महिला ने थाने में एक युवती ने तीन बच्चों के पिता राजू के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। सूचना मिलने के बाद महिला थाने के थानाध्यक्ष को कार्रवाई के लिए आदेश दिया गया है। गिरफ्तारी के लिए पुलिस छा’पेमारी कर रही है।
