दरभंगा : मंदिर-मस्जिद से उतारे जाएंगे लाउडस्पीकर पर उद्योग मंत्री ने क्या दिया जवाब? जानें…

दरभंगा। सीएम नीतीश कुमार की कैबिनेट के मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने दरभंगा में कहा कि अभी देश के सामने कई ज्वलंत समस्याएं हैं, लेकिन लोग अजान और हनुमान चालीसा वि’वाद में उलझे हुए हैं। यह सरकार के वि’रोधी दलों की सा’जिश है। वे अ’फवाह फैलाकर देश के माहौल को बि’गाड़ना चाहते हैं। देश की तरक्की में बा’धा उत्पन्न करना चाह रहे हैं।

उन्होंने कहा कि सरकार सबका साथ, सबका विकास के सिद्धांत पर कार्य कर रही है। यहां न तो नमाज पर रोक है और न ही कीर्तन पर। यूपी में मस्जिद व मंदिरों से उतारे जा रहे लाउडस्पीकर के बारे में भी अपनी सरकार और दल के रुख को साफ तौर पर लोगों के सामने रखा। हाल में हुईं कुछ घटनाओं को अफसोसजनक बताते हुए उन्होंने इसकी वजह विपक्ष की ओर से फैलाए जा रहे अफवाह को बताया।

दरभंगा के परिसदन में मीडिया से बातचीत के दौरान उद्योग मंत्री ने कहा कि मिथिला बिहार के औद्योगिक हब का हिस्सा बनेगा। अब बिहार में औद्योगिक वातावरण बन गया है। तेजी से कार्य हो रहे हैं। अब कोई भी ताकत बिहार में औद्योगिक विकास को नहीं रोक सकती है।

 

 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार तेजी से आगे बढ़ रहा है। बिहार बड़े उद्योगपतियों की पहली चाहत बन गया है। कोरोना काल में भी यहां देश के अन्य राज्यों से कहीं ज्यादा पूंजी निवेश हुआ है। उद्योग और रोजगार को लेकर हमारी सरकार का कमिटमेंट है।

बिहार अब दूसरे राज्य को रोजगार देने वाला होगा। पलायन समाप्त हो जाएगा। हमारे युवा हाथों को अब यहीं पर रोजगार मिल सकेगा। बातचीत के दौरान उन्होंने साफ किया कि बिहार में अभी यूपी वाली कोई भी व्यवस्था लागू होने नहीं जा रही है। यहां अजान और कीर्तन को लेकर जो भी पुरानी व्यवस्था थी, वहीं बनी रहेगी। किसी को भी संशय में पड़ने की जरूरत नहीं है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading