मुजफ्फरपुर : शहर के बैरिया जीरोमाइल रोड स्थित ज्ञान गंगा इंटरनेशनल स्कूल की बेहतर शिक्षा व्यवस्था पहचान बन गई है। यह स्कूल बड़ा होने के साथ-साथ बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व बच्चों को संस्कार दे रही है।
इसमें पहली से दसवीं कक्षा तक पढ़ाई होती है। इस स्कूल की कुछ खास बात यह है कि यहां पर छात्र-छात्राओं को डांसिंग, सिंगिंग के साथ जूडो-कराटे सिखाने के साथ केमेस्ट्री लैब की भी सुविधा है। विद्यालय में बेहतर शिक्षा-व्यवस्था व शिष्टाचार को लेकर प्रिंसिपल रानी शर्मा का कहना है कि टीचर को सबसे पहले इसका श्रेय जाता है।
क्योंकि कहीं भी संस्था टीचर से चलती है। टीचर अंदर में जितना अच्छा काम करेंगे उतना अच्छा हमारा विद्यालय चलेगा।
टीचर के साथ-साथ मैं अपना पूरा समय विद्यालय को देती हूं। बच्चे का भविष्य कैसे उज्ज्वल हो इस पर विशेष रूप से ध्यान दिया जाता है।

इसका नतीजा यह है कि विद्यालय का अभी तक रिजल्ट सबसे ज्यादा अच्छा आता है। विद्यालय के सभी बच्चों को कैंप लगवाकर कोरोना का टीका दिलवाया जा चुका है।
उन्होंने कहा कि विद्यालय में बच्चों का नामांकन जारी है। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों को घर पर भी सही से देखभाल करने पर जोर दिया।


