टीचर क्लास में गाकर बच्चों को बताया लू से बचाव के तरीके, जानें विस्तार से…

पटना। कुछ शिक्षक आसान व आकर्षक तरीके से बच्चों को ऐसी शिक्षा दे देते हैं, जो उन्हें ताउम्र याद रहती है। ऐसे ही एक शिक्षक का वीडियो वायरल हो गया है। वीडियो में वे गाने के माध्यम से बॉलीवुड स्टार गोविंद की फिल्म कूली नंबर-1 के गाना आ जाना, आ जाना.. की तर्ज पर गाकर बच्चों को लू से बचने के उपाय बताते दिख रहे हैं।

वायरल वीडियो समस्तीपुर के हसनपुर स्थित प्राथमिक कन्या विद्यालय मालदह के शिक्षक वैद्यनाथ रजक का बताया जा रहा है। बिहार सहित देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी पड़ रही है। गर्मी व लू ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है।

मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। गर्मी से बच्चों को बचने के लिए स्कूल टाइम बदल दिए गए हैं। गर्मी व लू से बच्चे अपना बचाव कैसे करें, इसे बिहार के समस्तीपुर के एक स्कूल शिक्षक ने अपनी कक्षा में गोविंदा स्टाइल में गाना गाकर बताया।

 

इसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया है। वायरल वीडियो ट्विटर हैंडल से शेयर किया गया है। इसमें बताया गया है कि समस्तीपुर के हसनपुर स्थित प्राथमिक कन्या विद्यालय मालदह में शिक्षक वैद्यनाथ रजक पढ़ा रहे हैं। शिक्षक बच्चों को क्लास में लू से बचाव के तरीके बॉलीवुड स्टार गोविंदा की फिल्म कूली नंबर-1 का गाना आ जाना, आ जाना.. की तर्ज पर समझाते नजर आ रहे है।

वीडियो में शिक्षक ने गले में पानी की दो बोतलें टांग रखी है। वे बोतल के साथ छाता लेकर भी एक्शन करते दिखते हैं। बच्चों को लू से बचाव के तरीके बताने का उनका रोचक अंदाज खूब पसंद किया जा रहा है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.