पटना। पटना के वीमेंस कॉलेज में सत्र 2022-23 में नामांकन के लिए होने वाली प्रवेश परीक्षा के लिए आनलाइन आवेदन लिए जाएंगे। छात्राएं पूरी जानकारी कालेज की अधिकारिक वेबसाइट से हासिल कर सकती हैं। खबर में दी गई किसी भी जानकारी को एक बार कालेज की वेबसाइट से जरूर चेक कर लें।
प्रवेश परीक्षा के अंक के आधार पर मेधा सूची तैयार की जाएगी। कालेज ने विभिन्न कोर्स में नामांकन के लिए योग्यता व प्रवेश परीक्षा की तिथि भी कालेज की ओर से जारी कर दी गई है।
आनलाइन आवेदन के लिए शुल्क 1,100 रुपये होगा। केवल एमए इन होम साइंस के लिए 300 रुपये शुल्क देने होंगे। प्रवेश परीक्षा के लिए जारी पैटर्न के अनुसार, परीक्षा आफलाइन मोड में ओएमआर शीट पर ली जाएगी।
सभी प्रश्न बहुवैकल्पिक माध्यम के होंगे। 100 अंकों की परीक्षा के लिए दो घंटे समय निर्धारित किया गया है। बीए, बीएससी, बीकाम, बीएमसी, बीसीए, सीईएमएस, एमबायो, बीबीए, एएमएमए और एमसी के लिए परीक्षा होगी।
पीजी डिप्लोमा और एमए के विषयों में नामांकन के लिए इंट्रेंस टेस्ट आयोजित नहीं होगी। एम इन इंग्लिश, जीव विज्ञान में केवल साक्षात्कार का आयोजन किया जाएगा।
