MUZAFFARPUR : 5 छात्रों को निष्कासित किये जाने को लेकर एल एस कॉलेज में बवाल

MUZAFFARPUR : काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र में एलएस कॉलेज के मुख्य द्वार पर छात्रों ने जमकर बवाल काटा, छात्र-छात्राओं ने विश्वविद्यालय प्रशासन विरोधी नारे लगाए और जमकर हंगामा किया। आवागमन को पूरी तरह से ठप कर हो रहा है जम कर विरोध प्रदर्शन।

आपको बता दे की आज से बीआरए बिहार यूनिवर्सिटी की एमबीए, बीबीए एवं बीसीए सहित विभिन्न परीक्षाएं आयोजित की जा रही थी, उक्त परीक्षा के दौरान ही प्रथम पाली में सदर थाना क्षेत्र के एमपी साइंस कॉलेज में शुरुवाती मिनटों में ही 5 छात्रों को निष्काशित कर दिए जाने को लेकर छात्र आक्रोशित हो उठे। सभी छात्रों ने परीक्षा का बहिष्कार किया और कॉलेज में जम कर हंगामा काटा।

उसके बाद छात्र यूनिवर्सिटी पहुंचे और वीसी से मिलने की मांग करने लगे लेकिन वीसी से मुलाकात नहीं हो पाई। इसी बीच कुछ असामाजिक तत्वों ने अराजकता फैलाने को लेकर छात्रों पर हमला कर दिया और कुछ छात्रों की पिटाई कर दी। अपने साथी कि पिटाई से आक्रोशित छात्रों ने सड़क जाम कर दिया और विरोध प्रदर्शन पर उतारू हो गए। वहीं छात्रों का भारी विरोध प्रदर्शन देख कर विश्वविद्यालय प्रशासन ने आज की परीक्षाएं स्थगित कर दी है। विश्वविद्यालय थाना समेत काजीमोहम्मदपुर थाना मौके पर पहुंच कर मामले को शांत करने में जुटी है, वही सुचना मिलते ही विश्वविद्यालय परिसर में पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल की तैनाती कर दी गयी है. स्थिति तनावपूर्ण है पर नियंत्रण में बताई जा रही है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading