MOTIHARI : राजद विधायक को दी एके-47 से भूनने की धमकी

 

MOTIHARI :  जिले के हरसिद्धि से राजद विधायक सह प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र राम को अपराधियों ने AK-47 से भूनने की धमकी दी है. विधायक को बुधवार की सुबह घर पर पहुंचकर ही कुछ लोगों ने धमकी दी जिसके बाद उन्होंने लॉ एंड ऑर्डर पर सवाल खड़े किए. राजद विधायक ने बताया कि कुछ लोगों ने हमें आंगनबाड़ी सेविका की बहाली में पैरवी करने को कहा. जब मैंने गलत पैरवी नहीं करने की बात कही तो अपराधियों ने मुझे दिनदहाड़े एके-47 रायफल से भुनने की धमकी दी. विधायक के मुताबिक जान से मारने की धमकी देने के पूर्व अपराधियों ने अवैध हथियार से हमला करने का भी प्रयास किया.

धमकी के बाद विधायक ने पुलिस के वरीय अधिकारियों को सूचित किया साथ ही कहा कि 24 घंटे में अगर अपराधी की गिरफ्तारी नही हुई तो राजद जोरदार आंदोलन करेगा. विधायक ने कहा कि हरि सिंह नामक अपराधी ने जिसने धमकी दी है वो पूर्व में AK-47 की खरीद बिक्री के मामले में जेल जा चुका है. मालूम हो कि हाल के दिनों में बिहार में अपराधियों ने दो बड़े कारोबारियों की हत्या कर दी है जिसके बाद से राजद लॉ एंड ऑर्डर को लेकर सरकार से लगातार सवाल पूछ रहा है. छतौनी थाने में दिए अपने आवेदन में लिखा है कि छतौनी के छोटा बरियारपुर निवासी हरि सिंह उनके आवास पर आया और उसने उन्हें एक 47 से भून देने की धमकी दी है। विधायक ने पुलिस को लिखा है कि कार्रवाई करते हुए उसे शीध्र गिरफ्तार करें।

विधायक ने अपने आवेनदन में लिखा है कि वे छोटा बरियापुर वार्ड 38 स्थित अपने आवास पर 9 बजे थे। तभी हरि सिंह अपने लोगों के साथ आया। फिर तुरकौलिया के मथुरापुर में अपने भाई की पत्नी की आंगनबाड़ी में बहाली करने की बात करने लगा। तब उन्होंने उसे दो टूक जवाब दिया कि बहाली मेधा सूची के अनुसार ही होगी। इस पर हरि सिंह उन्हे उनके ऑफिस में ले गया और सिर पर पिस्टल भिड़ा दी। जबरन बहाली की बात करने लगा। इसपर उन्होंने अपने गार्ड्स को आवाज लगाई। गार्ड्स के आने पर वह अपने सहयोगियों के साथ धमकी देते हुए भाग गया। उसने भागते हुए धमकी दी कि 47 से उन्हें भून देगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading