सु’रक्षा बांधों की जर्जर हालत से बाढ़ मचा सकती है त’बाही, जानें कैसें…

मधुबनी। बेनीपट्टी प्रखंड क्षेत्र में बाढ़ सुरक्षा व महाराजी बांध के जर्जर व क्षतिग्रस्त रहने के कारण यहां के लोगों में संभावित बाढ़ की आशंका सताने लगी है। अगर बाढ़ आई तो भारी तबाही मचेगी।

40 किलोमीटर में महाराजी बांध, दस किलोमीटर में फैले बाढ़ सुरक्षा बांध व आठ किलोमीटर में फैले रिंग बांध की स्थिति कई जगहों पर कमजोर दिखने से ग्रामीणों की बेचैनी बढ़ गई है।

 

बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल झंझारपुर वन के द्वारा अब तक जर्जर व क्षतिग्रस्त बाढ़ सुरक्षा बांध की मरम्मती शुरू नहीं की गई है। बेनीपट्टी प्रखंड के पाली पंचायत, चानपुरा रिंग बांध, करहारा, बेतौना, सोहरौल, मलहा मोड़ से सोइली एवं रानीपुर, विशनपुर बररी गांव में बाढ़ सुरक्षा बांध जर्जर व क्षतिग्रस्त है।

 

बाढ़ सुरक्षा महाराजी बांध में रेनकट हो गया है। जगह-जगह चूहे बांध को कमजोर कर रहे हैं। बांधों पर ट्रैक्टर का परिचालन होने से सुरक्षा बांधों की स्थिति काफी खतरनाक हो गई है।

सोईली पुल से दक्षिण धौंस नदी के तट पर बने महाराजी बांध की हालत काफी खराब है जहां सुरक्षा बांध की हालत जर्जर रहने से लोगों की चिंता बढ़ने लगी है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.