मुजफ्फरपुर : पुलिस का पीछा करने पर चो’री की गई कार अ’नियंत्रित होकर घर से ट’कराई

गायघाट के बेनीबाद ओपी क्षेत्र के तुर्कटोलिया में सोमवार को अनियंत्रित कार ने एक घर में टक्कर मार दी। इसके बाद उसमें सवार दो लोग कार छोड़कर फरार हो गए। बताते हैं कि कार पियर थाना क्षेत्र के कोल्हुआरा टोला से एक चिकित्सक से लूटी गई थी। इसका पीछा बेनीबाद पुलिस कर रही थी। इसी बीच वह एक घर से टकरा गई।

बताते हैं कि कोल्हुआरा टोला में एक होमियोपैथ चिकित्सक से लूटपाट कर दो अपराधी उनकी कार लेकर वहां से भाग निकले। इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। इस पर गायघाट, बेनीबाद, पियर और हत्था ओपी पुलिस सक्रिय हो गई। बेनिबाद ओपी प्रभारी अभिषेक कुमार ने बताया कि पियर थाना से सूचना मिली थी कि एक कार लूट कर लुटेरे बेनीबाद क्षेत्र के रास्ते भाग रहे हैं। इस पर कार का पीछा किया गया।

लुटेरे कार भगाने लगे। इसी दौरान अनियंत्रित होकर कार एक घर से टकरा गई। इसके बाद दोनों लुटेरे वहां से फरार हो गए। हालांकि पूरे इलाके में पुलिस ने लुटेरों की तलाश की, लेकिन दोनों भागने में सफल रहे। उन्होंने बताया कि दुर्घटना में क्षतिग्रस्त कार एक होमियोपैथ के चिकित्सक की है। उसे पियर थाने को सौंप दिया गया है।

सरैया में ट्रैक्टर की चपेट में आकर साइकिल सवार की मौत : सरैया थावे वाली माई स्थान के पास मिट्टी लदे ट्रैक्टर की चपेट में आकर साइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक को हिरासत में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कागजी कार्रवाई के क्रम में थाने पहुंचे चालक के पुत्र से मृतक के स्वजन ने मारपीट की। इस पर पुलिसकर्मियों व अधिकारियों ने लाठिया चटकाकर भीड़ की नियंत्रित किया। सोमवार को देर शाम पोस्टमार्टम के बाद शव आने पर दाह संस्कार कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के पैगंबरपुर निवासी जियालाल के टैक्टर से कैलापट्टी निवासी योगेंद्र राय की ठोकर लगने से मौत हो गई। पुलिस ने चालक देवेंद्र साह को हिरासत में ले लिया। थानाप्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि अभी तक आवेदन नहीं मिला है। इसके मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading