बचपन के प्यार को पाने के लिए रची सा’जिश, इंजीनियर की ह’त्या से उठने लगा पर्दा…

पटना। पटना के फुलवारीशरीफ में दिल्ली से ईद मनाने के लिए आए इंजीनियर की बेवफा पत्नी ने उसे त्योहार से एक दिन पहले ही ‘धोखा’ गिफ्ट में दे दिया। बचपन के प्यार को पाने के लिए पत्नी ने पति को रास्ते से ही हटाने की सा’जिश रची और वह भी ईद के ठीक पहले।

सा’जिश इतनी तगड़ी थी कि उसे अंजाम तक पहुंचाने में देर भी नहीं लगी, लेकिन इसकी पटकथा कुछ ऐसी कमजोर थी कि 24 घंटे के अंदर ही पुलिस ने सारे मामले का प’र्दाफाश कर दिया। पता यह चला कि पत्नी ने ही अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति को मौ’त के घा’ट उतार डाला।

फुलवारीशरीफ में ईद मनाने अपनी पत्नी और बच्चों के साथ घर आए इंजीनियर की सिर कु’चल कर ह’त्या के मामले में पुलिस ने ह’त्यारों और ह’त्या के कारण का पूरा पता लगा लिया है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही ह’त्या की सा’जिश रचने वाली पत्नी, उसके प्रेमी और ह’त्या में शामिल प्रेमी के मित्र को जल्द ही गि’रफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस इस दिशा में ठोस का’र्रवाई कर रही है।

 

वा’रदात के तुरंत बाद पत्नी के बदले तेवर और दो बच्चों की बातों ने पुलिस का श’क गहरा कर दिया था। घ’टना स्थल से मिले साक्ष्य ने पुलिस को हत्याकांड का पूरा खुलासा करने में मदद की।

पुलिस के सवालों का इंजीनियर की पत्नी सही जवाब नहीं दे सकी, लेकिन उसकी गढ़ी गई झूठी कहानी को पुलिस ने तुरंत पकड़ लिया। पुलिस का दावा है कि अपने बचपन के प्यार को पाने के लिए पत्नी ने ही पति की ह’त्या की पूरी योजना बना उसे अंजाम तक पहुंचाया। इंजीनियर की ह’त्या प्रेशर कुकर से सिर को बुरी तरह कु’चल कर की गई थी। पुलिस का दावा है कि इसमें स्वयं पत्नी शहनाज भी शामिल थी। वारदात के बाद पत्नी के शरीर पर लगे खून के निशान इस बात की गवाही दे रहे थे। पुलिस का दावा है कि उसे वा’रदात के बाद ही गि’रफ्तार कर लिया जाता, मगर श’व का अंतिम संस्कार एवं विधि-विधान के लिए पुलिस ने ऐसा नहीं किया। पुलिस ने पहले इस वा’रदात में उसके सहयोगी प्रेमी और उसके दोस्त को पकड़ने का मन बनाया है। मालूम हो कि ईद के एक दिन पहले नोएडा से इंजीनियर जफरुद्दीन अपनी पत्नी शहनाज और दो बेटों के साथ अपनी ससुराल में बनाए घर पर पहुंचे थे। उनकी ह’त्या बेरहमी से प्रेशर कुकर से सिर कु’चल कर दी गई।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.