कैंसर के इलाज के लिए अब दिल्ली, पटना या लखनऊ जानें की नहीं होगी जरूरत, जल्द मिलेगी रेडियोथेरेपी की सुविधा

मुजफ्फरपुर। कैंसर के इलाज के लिए अब दिल्ली, पटना या लखनऊ जाने की जरूरत नहीं होगी। अब मुजफ्फरपुर के होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र के परिसर में रेडियोथेरेपी की सुविधा मिलेगी। नई सेवा की कवायद शुरू हो गई है। इसके लिए अलग ब्लॉक बनेगा।

इस पर 57 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। निर्माण का टेंडर हो गया है। अनुसंधान केंद्र के प्रभारी डॉ. रविकांत ने बताया कि नौ माह के अंदर भवन बनने के बाद यहां यह सेवा मिलने लगेगी। वैसे दो सौ करोड़ की लागत से अस्पताल के निर्माण का काम होगा।

 

आने वाले दिनों में यहां 200 मरीजों का इलाज होगा। फिलहाल कैंसर मरीज के लिए ओपीडी, कीमोथेरेपी व सर्जरी की सेवा दी जा रही है। स्तन कैंसर सर्जरी की शुरुआत हो गई है। उत्तर बिहार में कैंसर सर्जरी के लिए अब लोगों को कहीं और नहीं जाना होगा। सारी सुविधाएं उन्हें यहीं मिल जाएगी।

 

सफल सर्जरी के लिए इस संस्थान के डॉ. बुरहान व उनकी टीम का सहयोग मिल रहा है। अब तक सौ सर्जरी की जा चुकी है। लगातार मरीज आ रहे हैं। सिर, गर्दन व स्तन की सर्जरी यहां पर लगातार हो रही है।

 

उत्तर बिहार के लोगों को कैंसर के इलाज के लिए पहले दूसरे प्रदेशों में जाना पड़ता था। अब टाटा स्मारक केंद्र ने मुजफ्फरपुर में अपनी इकाई खोल दी है। इससे रियायती दर पर कैंसर मरीजों का इलाज हो रहा है। अस्पताल के संचालन में एसकेएमसीएच के प्राचार्य डा. विकास कुमार, अधीक्षक डा. बीएस झा, सभी विभागाध्यक्ष व चिकित्सकों का सहयोग मिल रहा है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading