यु’द्ध के मैदान में बदला विवाह स्‍थल, बचने के लिए भाग रहे युवक की गाड़ी की च’पेट में आने से मौ’त

सीवान : बिहार के सीवान जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां एक शादी समारोह में ऑर्केस्‍ट्रा भी मंगवाया गया था। बराती और सराती पक्ष की ओर से फरमाइशें आने लगीं । इसी क्रम में दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते दोनों पक्ष के लोग एक-दूसरे पर हमलावर हो गए और कुर्सियां चलने लगीं। पल भर में ही विवाह स्‍थल युद्ध के मैदान में तब्‍दील हो गया।

हर तरफ टूटी हुईं कुर्सियां बिखरी पड़ी थीं। मौके पर भगदड़ की स्थिति पैदा हो गई. लोग खुद को बचाने के लिए इधर से उधर भागने लगे। इसी क्रम में एक युवक भी खुद को बचाने के लिए भाग रहा था, जब वह एक वाहन की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई।  शादी की खुशियां गम में बदल गईं।

जानकारी के अनुसार, सीवान के नौतन में शादी समारोह में ऑर्केस्ट्रा के दौरान जमकर मारपीट हुई। यह घटना नौतन थाना क्षेत्र के हसुआ गांव की है।  बताया जा रहा है कि देर रात एक बरात में ऑर्केस्ट्रा के दौरान फरमाइशी गीत को लेकर दो पक्षों मैं पहले कहासुनी हुई और देखते ही देखते दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए और जमकर मारपीट होने लगी।

इससे वहां थोड़ी देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल हो गया। इस घटना में एक 19 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि जिस युवक की मौत हुई है, वह भाग रहा था तभी किसी वाहन की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान हसुआ गांव निवासी लक्ष्मण गिरि के 19 वर्षीय पुत्र रोहित कुमार के रूप में हुई है।

इस घटना में घायल हुए लोगों का इलाज शहर के निजी क्लीनिक में चल रहा है। सीवान शहर मुख्यालय के राजवंशी नगर स्थित ललित बस स्टैंड से बरात नौतन के हसुआ गांव निवासी रामप्रवेश गिरी के यहां आई थी। सोमवार रात को ऑर्केस्‍ट्रा का कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान फरमाइशी गीत को लेकर बराती और सराती पक्ष के बीच जमकर मारपीट हो गई। इसमें दोनों पक्ष से कुछ लोग घायल हो गए। बारात में फरमाइशी गीत को लेकर उत्पन्न विवाद में गांव के लोग उग्र हो गए। इसे देखकर बरात में शामिल लोग भाग खड़े हुए।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.