कटही पुल रेल लाइन कल्वर्ट की उड़ाही के साथ बनेंगी सड़कें

मुजफ्फरपुर। शहर के धर्मशाला चौक, कटही पुल के पास रेलवे लाइन के नीचे बने कल्वर्ट की उड़ाही नगर निगम एजेंसी के माध्यम से कराएगा। इससे शहर के मोतीझील, धर्मशाला चौक, स्टेशन रोड, इस्लामपुर, सदर अस्पताल रोड सहित आसपास के मोहल्ले की पानी निकासी की सुविधा होगी।

फिलहाल कल्वर्ट जाम करने के कारण बरसात के समय सबसे ज्यादा परेशानी पानी निकासी में होती है। कल्वर्ट की उड़ाही के लिए 13.90 लाख रुपए की एस्टीमेट बना है। प्रशासनिक मंजूरी मिलने के बाद नगर आयुक्त विवेक रंजन मैत्रेय ने एजेंसी के चयन के लिए टेंडर आमंत्रित कर दिया है।

मई महीने के आखिरी सप्ताह तक एजेंसी के चयन के साथ कल्वर्ट की सफाई होने की उम्मीद है। इसके अलावा सीएम सात निश्चय योजना के तहत भी शहर के आधा दर्जन वार्डों में सड़क व नाला का जो टेंडर निकला है, हालांकि, सड़क व नाला का जो टेंडर निकला है, यह दोबारा है।

इससे पहले भी एक बार टेंडर प्रकाशित किया गया था। लेकिन सभी योजनाओं पर एक-एक आवेदन ही पड़ा। इसके बाद नगर आयुक्त ने उक्त टेंडर को रद्द करते हुए दोबारा टेंडर निकाला है। इन योजनाओं का टेंडर भी इसी महीने के आखिरी सप्ताह में फाइनल होना है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.