40 साल से कम उम्र वालों पर कोरोना का खतरा:24 घंटे में पटना में 7 नए मामले

बिहार : कोरोना की चौथी लहर की डर के बीच कम उम्र वालों में संक्रमण का मामला डरा रहा है। हर दिन ऐसे मामले आ रहे हैं, जिसमें 40 से कम उम्र वालों की संख्या अधिक है। पटना में 24 घंटे के दौरान 7 नए मामले आए हैं जिसमें 5 की उम्र 40 साल से कम है। हालांकि अभी राहत की बात यह है कि दिल्ली की तरह पटना में बच्चों में संक्रमण का मामला नहीं आ रहा है। कम उम्र वालों में हो रहे कोरोना के संक्रमण को लेकर एक्सपर्ट भी अलर्ट कर रहे हैं।

जानिए कैसे बढ़ रहा खतरा

24 घंटे में बिहार में 103231 लोगों की जांच हुई है। इस दौरान कुल 7 नए मामले सामने आए हैं। एक साथ 7 नए मामले आने के साथ ही एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 41 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग से जुड़े लोगों के मुताबिक एक्टिव मामलों में 60 प्रतिशत से अधिक की उम्र कम है। इसमें ऐसे लोगों की संख्या भी अधिक है, जो बूस्टर डोज नहीं लिए हैं। एक्सपर्ट का कहना है कि संक्रमण का मामला कम उम्र वालों में अधिक आ रहा है, इसमें कहीं न कहीं बूस्टर डोज में लापरवाही दिख रही है।

यह भी हो सकता है बड़ा कारण

पटना के न्यू गार्डिनर रोड हॉस्पिटल के सुपरिटेंडेंट डॉक्टर मनोज कुमार सिन्हा का कहना है कि कोरान का बूस्टर डाेज काफी जरुरी है। बूस्टर डोज के बाद फिर एंटीबॉडी बन रही है। कम उम्र वालों में संक्रमण का वैक्सीनेशन का बूस्टर डोज नहीं लेना भी बड़ा कारण हो सकती है। कोरोना के संक्रमण को लेकर विशेष रूप से लोगों को अलर्ट होना होगा। कोरोना का टीका लेना है और सुरक्षा को लेकर बचाव का उपाय करना है। इससे ही कोरोना का खतरा टल सकता है। 60 वर्ष से उपर वालाें में कोरोना का संक्रमण कम पाया जा रहा है, इसका बड़ा कारण कोविड की वूस्टर डोज लेना ही है।

जानिए कहां कहां किस उम्र के संक्रमित

पटनार एम्स के हॉस्टल नंबर 6 में 21 साल की महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। एक और हॉस्टल में रहने वाली युवती कोरोना पॉजिटिव हुई। इस युवती की उम्र भी 20 से 21 के बीच बताई जा रही है। अलीनगर अनीसा बाद में एक 33 साल की महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। 24 घंटे में ही कटिहार में भी एक 36 साल का युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। अलीनगर अनीसाबाद की रहने वाली 33 साल की महिला भी कोरोना पॉजिटिव आई है। कटिहार के 40 साल के रहने वाले में भी कोरोना का संक्रमण पाया गया है। दानापुर में 55 साल और राजीवनगर के रोड नंबर 10 में 69 साल के व्यक्ति में कोरोना का संक्रमण पाया गया है।

पुरुषों की अपेक्षा महिला में बढ़ा संक्रमण

24 घंटे में जो जांच रिपोर्ट आई है उसमें चोंकाने वाली बात यह भी है कि पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं में संक्रमण अधिक है। 7 संक्रमितों में 4 महिलाएं कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं जिनकी उम्र 40 से कम है। पुरुषाें के संक्रमण की संख्या महज 3 है। पूर्व में भी संक्रमण के आ रहे मामलों में महिलाओं और कम उम्र के लोगों में संक्रमण का मामला अधिक है। पटना के फिजीशायन डॉ राणा एसपी सिंह का कहना है कि कोरोना का संक्रमण किसी को भी हो सकता है। इसमें ऐसे लोगों में चातरा अधिक है जिनके अंदर इम्यूनिटी कम है। कोरोना का वैक्सीनेशन पूरा नहीं करने वालों को भी बड़ा खतरा है। डॉक्टरों की सलाह है कि जिस तरह से देश में कोरोना का मामला बढ़ रहा है, ऐसे में लोगों को पूरी तरह से सावधान होना होगा और कोरोना के प्रोटोकाल का खुद से पालन करना होगा। भीड़ भाड़ वाले स्थानों में सावधानी बरतने के साथ मास्क का भी भीड़ भाड़ में उपयोग किया जाए।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.