बिहार के मुंगेर में पति पत्नी के बीच आपसी सामन्जस्य की कमी से परिवार उजड़ गया। पति ने पहले पत्नी को मार दिया और उसके बाद खुद मौत को गले लगा लिया। घटना टेटिया बंबर प्रखंड के कसौली गांव की है। दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था। बुधवार को दोनों का शव घर से मिला तो इलाके में सनसनी फैल गयी। मृतक दंपत्त शंभू साव और सुशीला देवी थे।

मृतक के बेटे ने बताया कि मंगलवार को उसके चाचा चाची एक शादी में गए थे। रात को शंभू साव और सुशीला देवी ही घर पर थे। बेटा भी शादी में गया था और घर के सभी सदस्य बाहर थे।

शंभू साव एक जमीन बेचना चाहता था। लेकिन पत्नी सुशीला इसके लिए तैयार नहीं थी। वह पति का विरोध करती थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच काफी विवाद होता था।

बुधवार की सुबह में वह भी अपने घर पहुंचा। माता पिता को मरा देख वह रोने लगा। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मुंगेर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
