बिहार के जनजातीय क्षेत्रों में मैराथन का होगा आयोजन, एक लाख से लेकर 50 हजार रूपये तक का मिलेगा इनाम

बिहार: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित ‘संवाद सभागार में जनजातीय गरिमा उत्सव 2026 के अन्तर्गत ‘बिरसा लिब्स इन न्यू भारत’ थीम के तहत प्रवेशिकोत्तर छात्रवृति के लाभुकों के साथ संवाद कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि विकसित भारत-समृद्ध बिहार की कल्पना के साथ ‘बिरसा लिब्स इन न्यू भारत’ थीम के अन्तर्गत अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति पोस्ट मैट्रिक छात्रवृति योजना का आज शुभारंभ किया गया है। यह अपने आप में ऐतिहासिक है। यह वर्ष भगवान बिरसा मुंडा के 150 वीं वर्षगांठ के रूप में मनाया जा रहा है जिसकी शुरूआत पिछले वर्ष 15 नवम्बर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किया गया था। भगवान बिरसा मुंडा का जन्म 15 नवम्बर 1875 को हुआ था। देश की आजादी और आदिवासी समाज के उत्थान में भगवान बिरसा मुंडा का बड़ा योगदान रहा है। जब वे अंग्रेजों के खिलाफ आन्दोलन कर रहे थे तो उन्हें जेल में डाल का प्रताड़ित किया गया। वे आदिवासी समाज के नायक थे, जिन्होंने जनजातीय समाज के उत्थान के लिये संघर्ष किया।

कार्यक्रम को उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, उप मुख्यमंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव, शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण मंत्री श्री लखेन्द्र कुमार रौशन ने भी संबोधित किया। संवाद कार्यक्रम के तहत पोस्ट मैट्रिक छात्रवृति योजना के लाभुकों ने अपने-अपने अनुभव एवं प्रेरणादायी विचार मुख्यमंत्री के समक्ष रखा।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण मंत्री लखेन्द्र कुमार रौशन ने अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर तथा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग के सचिव संदीप कुमार आर० पुडुकलकट्टी ने हरित पौधा भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग की योजनाओं पर आधारित एक लघु फिल्म प्रस्तुत की गयी।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी डॉ० गोपाल सिंह, शिक्षा विभाग के सचिव विनोद सिंह गुंजियाल, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग के सचिव संदीप कुमार आर० पुडुकलकट्टी सहित अन्य वरीय अधिकारी एवं विद्यार्थीगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.