FB पर यूपी की लड़की की तस्‍वीर देख बिहार के गौरव का धड़का दिल, हुई दोस्‍ती तो बोली अर्चना – I Love You


बिहार के कटिहार निवासी गौरव गुप्‍ता को यूपी की लड़की पसंद आ गयी। फेसबुक पर यूपी की अर्चना की तस्‍वीर देख गौरव का दिल धड़क गया। फ‍िर तो दोनों फेसबुक पर दोस्‍त बन गए। काफी दिनों तक दोनों की दोस्‍ती चलती है। ना जाने कब दोनों को एक-दूसरे से प्‍यार हो गया। प्‍यार तो अर्चना भी करने लगी थी।

Amazing Love Story : यूपी की लड़की से कटिहार के युवक से की शादी। अर्चना और गौरव गुप्ता।

इस दिन अर्चना ने अपने दोस्‍त गौरव को आई लव यू बोल दिया। दोनों का प्‍यार परवान पर चढने लगा। फोन पर घंंटोंं बात होने लगी। दोनों शादी करना चाहने लगे। एक दिन अर्चना अपने प्‍यार गौरव मिलने कटिहार पहुंच गई।

उत्तर प्रदेश से कटिहार के पोठिया बाजार आने पर अर्चना को गोरव से भेंट हो गया। दोनों ने जैसे ही एक-दूसरे को देखा कस कर गले लगा लिया। सारा दृश्‍य गांव के कई लोगों ने देखा। फ‍िर क्‍या कि समाज व स्थानीय पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल की शादी ओपी परिसर के शिव मंदिर में करा दी गई।

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी निवासी अर्चना कुमारी का कटिहार फलका प्रखंड के पोठिया निवासी गौरव गुप्ता के साथ फेसबुक पर परिचय हुआ। धीरे धीरे दोनों में प्रेम हो गया। इसी बीच बाराबंकी से युवती पोठिया बाजार पहुंच शादी कराने को लेकर स्थानीय लोगों के समक्ष गुहार लगाई। मामला पुलिस तक पहुंचा। पोठिया ओपी अध्यक्ष डा. सुनील कुमार राय प्रयास से दोनों की शादी रचाई गई।

सरपंच संघ के अध्यक्ष मनोज पटेल, नरेश केसरी रंजीत कुमार सुखाड़ी प्रदीप केसरी गौरव भगत, दिलीप यादव, आशीष गुप्ता सौरभ केसरी संजीव कुमार उर्फ गोलू रिशु भगत, अभिषेक गुप्ता, चंदन रविदास, लालू मंडल, निक्कू पोद्दार, पप्पू गुप्ता, बिनोद यादव सहित दर्जनों लोगो ने ओपी अध्यक्ष के इस प्रयास की प्रशंसा की। वहीं स्थानीय युवक भानु प्रताप की शादी उसकी प्रेमिका राकी के साथ स्थानीय लोगों व पुलिस की पहल पर शादी कराई गई। अभी अर्चना अपने पति गौरव के घर पर है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.