पश्चिम चंपारण में पेड़ से ल’टका मिला प्रेमी युगल का श’व, ह’त्या की आ’शंका

गोपालपुर थाना क्षेत्र के दुखीछापर गांव के बाहर खलिहान में स्थित एक आम के पेड़ से गुरुवार की सुबह प्रेमी युगल का शव लटकता मिला है। घटना को लेकर गांव में सनसनी फैल गई है। दुपट्टे के बनाए एक ही फंदे से दोनों झूल गए थे। मृतकों की पहचान शिवजी महतो के पुत्र कुंदन कुमार (20) व ढोलन महतो की 17 वर्षीय पुत्री के रूप में की गई है।

घटना की सूचना पर गोपालपुर पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है। लड़की के घरवाले मवेशियों के साथ फरार हो गए हैं। आसपास के लोगों ने हत्या कर शव को पेड़ से लटकाने की आशंका जताई है। बताया जाता है कि सुबह में गांव के लोग सरेह की ओर गए तो पेड़ से लटकते शव को देखा। यह खबर गांव में आग की तरह फैल गई और देखते ही देखते वहां लोगों की भीड़ लग गई। सब लोगों को देश की सूचना पुलिस को दी।

सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस शव को नीचे उतरवाई । घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चा है। सरगटिया पंचायत के मुखिया पति उमेश पडित ने बताया कि आसपास के लोगों से जानकारी मिली है कि पहले से दोनों में प्रेम प्रसंग चल रहा था । हत्या के बाद दोनों का शव पेड़ से लटकाकाने की संभावना प्रतीत हो रही है।

इस बावत थानाध्यक्ष राज रूप राय ने बताया कि दोनों शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही कुछ कहा जा सकता है मामले की जांच शुरू कर दी गई है। बता दें कि विगत 13 अप्रैल को बैरिया थाना क्षेत्र के डुमरिया सूर्यपुर में शीशम के पेड़ से प्रेमी युगल का शव लटकता मिला था। इस मामले का भी पुलिस अभी तक उद्भेदन नहीं कर सकी है ।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.