सरैया थाना के जैतपुर ओपी क्षेत्र के एक गांव की किशोरी के साथ सामूहिक दु’ष्कर्म व ह’त्या के मुख्य आ’रोपित मो.वसीम खान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वह भी बे’होशी की स्थिति में किशोरी के पास ही मिला था। पुलिस अभिरक्षा में उसका अस्पताल में उपचार करा रही थी। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद बुधवार को पुलिस ने उसे गि’रफ्तार कर विशेष पाक्सो कोर्ट में पेश किया। वहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया।

पुलिस को मिली पोस्टमार्टम रिपोर्ट
किशोरी के शव का एसकेएमसीएच में पोस्टमार्टम कराया गया था। पुलिस को उसकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिल गई है। किशोरी के बिसरा को फोरेंसिक साइंस लेबोरेट्री (एफएसएल) में जांच कराने के लिए सुरक्षित रखा गया है। इस जांच से ही पता चलेगा कि उसे जहर पिलाया गया था या नहीं। जांच प्रभावित होने की बात बताकर पुलिस अधिकारी ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आए तथ्यों को फिलहाल गोपनीय रखा है। बस यही कहा गया है कि इसका अध्ययन किया जा रहा है।

पिता ने लगाया था सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप
किशोरी के पिता ने सरैया थाने में मो.वसीम खान, मो.उमर खान, मो.शबीर खान व मो.शाहिद उर्फ लड्डू को नामजद व चार अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसमें सभी पर 26 अप्रैल की रात करीब नौ बजे खाना खाने के बाद पानी पीने घर के पीछे गई पुत्री का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म करने के बाद जबरन जहर पिलाकर हत्या करने का आरोप लगाया था।

27 अप्रैल को गांव के चौर में तालाब के किनारे किशोरी बेहोशी की स्थिति में मिली थी। उसके पास ही मो.वसीम भी बेहोश मिला था। दोनों को जूरन छपरा स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां उपचार के दौरान किशोरी की मौत हो गई। इस घटना को लेकर गांव में दो पक्षों के बीच तनाव हो गया था। बड़ी संख्या में पुलिस जवानों के साथ पहुंचे एसएसपी जयंतकांत के प्रयास से मामला शांत हुआ था।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का किया जा रहा अध्ययन : एसडीपीओ
सरैया के एसडीपीओ राजेश कुमार शर्मा ने बताया कि मुख्य आरोपित मो.वसीम खान के स्वस्थ होने पर गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उसे जेल भेजा गया। किशोरी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिल गई है। उसका अध्ययन किया जा रहा है। इसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है। एफएसएल से जांच के लिए किशोरी का बिसरा को सुरक्षित रखा गया है। जल्द ही कोर्ट की अनुमति लेकर इसे जांच के लिए भेजा जाएगा।