गया. वजीरगंज बाजार स्थित पंचायत भवन दखिनगांव के सामने स्थित एक मकान के अंदर महिला को पारिवारिक विवाद के बाद ससुराल वालों ने किरासन तेल छिड़ककर जलाने का प्रयास किया।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक गुरुवार की अहले सुबह 10 बजे मोहम्मद नसीर के बड़े पुत्र गुलाम सरवर की 30 वर्षीय पत्नी अखतरी खातून के साथ आए दिन की तरह घर में विवाद-कहासुनी हुई थी।

घटना के तुरंत बाद ससुराल वाले देवर-ससुर आदि ने गंभीर रूप से जली महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र वजीरगंज ले गए, जहां से उसे मेडिकल रेफर कर दिया गया। मेडिकल में इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसे बेहतर उपचार के लिए पीएमसीएच भेज दिया है। पुलिस को बयान में कहा कि पति और अन्य ने मिलकर आग लगा दी।
पहले भी मामला थाने पहुंचा था, कार्रवाई नहीं हुई
पुलिस के समक्ष गंभीर रूप से घायल महिला अख्तरी खातून ने बताया कि मुझे पहले से ही पति गुलाम सरवर दारू पीकर मारपीट करता रहता है। एक बार मामला थाना तक भी पहुंचा, लेकिन पति एवं ससुराल वालों में कोई बदलाव नहीं आया।