SITAMARHI : प्रेमिका को गोली मारकर प्रेमी ने खुद को भी मार ली थी गोली,अस्पताल में तोड़ा दम

सीतामढ़ी. प्यार कर शादी करने से विफल होने पर प्रेमिका की गोली मार हत्या कर देने के बाद खुद को कनपट्टी में गोली मार लेने वाले प्रेमी की गुरुवार की अहले सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। तीन दिनों तक जिंदगी और मौत से जूझने के बाद चौथे दिन प्रेमी ने मुजफ्फरपुर की एक निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया।
आनन-फानन में परिजनों ने शव को अपने घर नगर थाना के बरियारपुर गांव में लाकर उसका अंतिम संस्कार कर दिया। प्रेमी की मौत के बाद दोहरी मौत के लिए इस्तेमाल किए गए पिस्टल कहां से और कैसे आई इसका खुलासा कर पाना चुनौती बन गई। पुलिस की अंतिम उम्मीद प्रेमी के साथ आए दोस्त पर टिकी है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। घटना के 4 दिन बीत जाने के बाद भी साथ आए दोस्त को नहीं ट्रेस कर पाई है। पुलिस मोबाइल कॉल ट्रेस निकलने का भी इंतजार कर रही है। कॉल ट्रेस के आधार पर पुलिस को कुछ सबूत मिलने की उम्मीद है।

मुजफ्फरपुर स्थित निजी अस्पताल में चल रहा था युवक का इलाज
नगर थाना के भवदेपुर मेला रोड स्थित आवासीय होटल सम्राट के कमरा नंबर 302 में 24 दिसंबर की सुबह क्षेत्र के बरियारपुर निवासी प्रेमी युवक सूरज कुमार ने अपनी प्रेमिका मेहसौल ओपी क्षेत्र के राजोपट्टी निवासी पूजा उर्फ प्रीती की कनपट्टी में गोली मार हत्या कर दी थी। वहीं खुद को भी अपने कलपट्टी में गोली मार लिया था। इसके बाद उसे गंभीर स्थिति में इलाज के लिए मुजफ्फरपुर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हत्या कर देने के बाद खुद को कनपट्टी में गोली मार लेने वाले प्रेमी की मौत हो गई।
हत्या के बाद जेल जाने के डर से खुद को भी मार ली थी सूरज ने गोली
सूत्रों के अनुसार 12 दिसंबर को लड़की का छेका व समस्तीपुर में शादी तय हो गया था। पूजा ने परिजनों के दबाव में दूसरी जगह शादी करना मंजूर कर लिया था। सूरज नहीं चाहता था कि पूजा उससे अलग हो। इसी बात को लेकर उसने पूजा हो होटल में बुलाया और घटना को अंजाम दे दिया। हत्या के बाद जेल जाने और पुलिस के पकड़ में आने के डर से खुद को गोली मार लिया था।

घटनास्थल से बरामद किया गया था अत्याधुनिक पिस्टल
घटना की सूचना के बाद स्थल पर पहुंचे एएसपी अभियान विजय शंकर सिंह, डीएसपी डॉ. कुमार वीर धीरेंद्र, सर्किल इंस्पेक्टर मुकेश चंद्र कुमर, थानाध्यक्ष शशि भूषण सिंह ने घटनास्थल पर पहुंच कर घटना की छानबीन की थी। वहीं होटल के कमरे से एक अत्याधुनिक पिस्टल दो खोखा व एक गोली बरामद किया था।

सूरज की आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों से हो गई थी संगत
सूत्रों के अनुसार सूरज की आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों से संगति हो गई था। अपने पिता के पान की दुकान पर भी वह बैठता था। इस दौरान आपराधिक प्रवृत्ति के कई लोगों का उसके दुकान पर जमावड़ा होता था। अगल-बगल के लोग उसके इस व्यवहार से काफी त्रस्त थे।

दोस्त की पहचान व गिरफ्तारी के लिए की जा रही छापेमारी
नगर थानाध्यक्ष शशिभूषण सिंह ने कहा कि सूरज के दोस्त की पहचान व गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। दोस्त की पहचान कर ली गई है। होटल के संचालक व कर्मियों से लगातार पूछताछ जारी है। जल्द ही दोस्त को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading