बिहार: बेटे की चाह में पत्‍नी की ह’त्‍या, चार बेट‍ियों के जन्‍म के बाद हर रोज पति करता था मा’रपीट

किऊल थाना क्षेत्र की खुटुपार पंचायत अंतर्गत घोषिकुंडी गांव में एक पति ने बुधवार की रात अपनी पत्नी की गला द’बाकर ह’त्या कर दी है। जानकारी के अनुसार कृष्णा तांती ने अपनी पत्नी सविता देवी (35) की ह’त्या गला द’बाकर घर में ही कर दी है। ह’त्या के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं है। वैसे पड़ोसी जनों का कहना है कि मृ’तक महिला से चार पुत्री थी।

पुत्र जन्म नहीं लेने के कारण अक्सर पति से विवाद होते रहता था। हत्या को इसी रूप में लोग देख रहे हैं। घटना कि सूचना पर गुरुवार की अल सुबह किऊल थाने की पुलिस पहुंची। मामले की जंचनकरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए लखीसराय सदर अस्पताल भेज दिया। हत्या करने के बाद पति घर से फरार हो गया है। थानाध्यक्ष धीरेन्द्र कुमार पाठक ने बताया कि मामले कि जांच की जा रही है।

तरह तरह की हो रही चर्चा 

हत्‍या के बाद गांव में तरह तरह की चर्चा हो रही है। हालांकि कोई भी इस मामले में खुलकर कुछ बोलने को तैयार नहीं है। बताया जा रहा है चार बेट‍ियों के जन्‍म से पति और ससुराल वाले काफी नाराज थे। इसी बात को लेकर अक्‍सर उनके घर विवाद होता था। बताया जा रहा है कि कृष्‍णा तांति पिछले एक साल से लगभग हर रोज पत्‍नी की पिटाई करता था। आसपास के लोगों के हस्‍तक्षेप के बाद मामला शांत होता था।

दूसरी शादी में बन रही रोड़

चर्चा तो ये भी है कि कृष्‍णा तांती बेटी की चाह में दूसरी शादी करना चाहता था। लेकिन पहली पत्‍नी सविता देवी इसमें रोड़ बन रही थी। इसलिए हत्‍या की वारदात को अंजाम दिया गया। हालांकि घटना के बाद से कृष्‍णा तांती फरार है। वहीं, सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। आरोपित की गिरफ्तारी के बाद ही इस मामले में सबकुछ साफ हो पाएगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading