खगड़िया में नल जल योजना की टंकी में लगी:शॉर्ट सर्किट से लगी आग, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण समेत अन्य सामान जलकर राख

खगड़िया जिले के बेलदौर प्रखंड में नल जल योजना की टंकी में गुरुवार की सुबह अचानक आग लग गई। आग की लपटें और धुआं उठता देख वहां अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों को आग लगने की खबर मिली तो मौके पर लोगों ने पहले बिजली के खंभे से कनेक्शन काटकर हटाया, फिर आग पर काबू पाई। हालांकि तबतक पानी टंकी के नीचे रखे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और अन्य सामान जलकर राख हो गया।

फिर भी लोगों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका। हादसा बेलदौर प्रखंड स्थित सकरोहर पंचायत के चक्रमनिया गांव की है। बताया जाता है कि शॉर्ट सर्किट से उक्त प्लांट के वायरिंग में आग लग गई और आग हर तरफ फैल गई। सुबह सुबह हुए इस आग लगने की घटना के बाद वहां लोगों के घरों में पाइपलाइन से जलापूर्ति ठप हो गई।

टंकी के ऊपर धुंआ उठता देख दौड़े ग्रामीण

बताया जाता है कि चक्रमनिया गांव में यज्ञ का आयोजन किया गया था। इस बीच सुबह- सुबह लोगों ने गांव में लगाए गए जल-मीनार के ऊपर से धुंआ उठता देख सकते में आ गए। टंकी घर के समीप पहुंचे तो वहां आग की लपटें उठ रही थी। इसपर ग्रामीणों ने किसी तरह काबू पाया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.