पारू। उस्ती गांव में गुरुवार को पारू पुलिस से छापेमारी कर पांच लीटर देसी शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया। थानेदार राजेन्द्र साह ने बताया कि उस्ती निवासी पुकार सहनी देसी शराब की बिक्री करता है।

इसकी सूचना मिलने पर छापेमारी की गई। पुकार सहनी के घर के बगल में बने दलान से पांच लीटर देसी शराब बरामद की गई। मौके से धंधेबाज को भी दबोचा गया। उसे शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।


