अब मेयर के लिए ताल ठोकेंगे विधायक गोपाल मंडल:पत्नी को भागलपुर नगर निगम से लड़वाएंगे चुनाव, कहा- जीताकर दिखा दूंगा

भागलपुर : नगर निगम चुनाव को लेकर उल्टी गिनती शुरु हो चुकी है। ऐसे में कई बड़े-बड़े दिग्गज इस बार सीधे जनता से अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए वोट मांगेंगे। बिहार में पहली बार नगर निगम में जनता सीधे मेयर व डिप्टी मेयर का चुनाव करेगी। इस निर्णय के बाद से ही कई दिग्गज अपनी किस्मत आजमाने के लिए तैयारी में जुट गए हैं।

ऐसे में जदयू के बड़े नामचीन नेता व विधायक गोपाल मंडल ने भी ऐलान कर दिया है कि नगर निगम चुनाव में मेयर पद के लिए अपनी पत्नी सविता देवी को चुनाव लड़वाएंगे। उन्होंने न सिर्फ चुनाव लड़ने बल्कि जीत का दावा भी कर रहे हैं। सविता देवी इससे पहले जिला परिषद का चुनाव लड़ चुकी है। जिसमें उनको हार का सामना करना पड़ा था।

सबका आर्शीवाद रहा तो चुनाव जीतकर दिखाएंगे

भागलपुर के गोपालपुर विधानसभा से जदयू विधायक गोपाल मंडल ने नगर निकाय चुनाव में ताल ठोक दिया है। उन्होंने कहा कि हम अपनी पत्नी को भागलपुर से मेयर का चुनाव लड़वा रहे हैं। घर में बैठकर क्या करेंगी। अगर सबका आर्शीवाद मिला तो जीतकर दिखाएं। अभी चुनाव लड़ने की बात सुनकर ही बड़े-बड़े लोगों को छक्के छुटने लगे हैं। मेयर के लिए महिला सीट रहे या नहीं रहे चुनाव लड़ना सुनिश्चित है।

कौन है जदयू विधायक गोपाल मंडल की पत्नी सविता देवी

नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल गोपालपुर से लगातार जदयू से चौथी बार विधायक बने हैं। क्षेत्र सहित बिहार में काफी चर्चित है। पर ठीक उलट उनकी पत्नी सविता देवी दो बार जिला परिषद का चुनाव लड़ी। पर दोनों बार उनको हार का सामना करना पड़ा। सविता देवी इस्माइलपुर से जिला परिषद का चुनाव लड़ी थी। उन्हें विपिन कुमार मंडल ने 3737 वोटों से हराया था। जिला परिषद सदस्य चुनाव में विपिन मंडल को जहां 10075 वोट मिले थे। वहीं सविता देवी को 6368 मत ही मिले। जिला परिषद के चुनाव में लगातार दूसरी बार हार का सामना करना पड़ा है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading