4 मई की रात में धूमधाम से मनाई बर्थडे पार्टी, 5 मई को मां-बाप के इकलौते बेटे की ह’त्‍या

गोपालगंज : बिहार के गोपालगंज जिले में एक सनसनीखेज ह’त्‍याकांड को अंजाम दिया गया है। एक युवक ने 4 मई को जन्‍मदिन की पार्टी मनाई थी।  उसके ठीक एक दिन बाद 5 मई की रात में गो’ली मारकर उनकी ह’त्‍या कर दी गई। इस ह’त्‍याकांड से इलाके में सनसनी फैल गई। युवक अपने मामा के पास रहता था। उनके मामा की कोई संतान नहीं थी।

आशंका जताई जा रही है कि पड़ोस के लोगों ने संपत्ति हड़पने की नीयत से युवक की हत्‍या कर दी। युवक अपने मां-बाप का इकलौता बेटा था। पुत्र की हत्‍या की सूचना से युवक के माता-पिता की हालत खराब हो गई है। उनका रो-रो कर बुरा हाल है। घर में मातमी सन्‍नाटा पसरा गया है। वहीं, पुलिस ने शव को कब्‍जे में लेकर हत्‍याकांड की छानबीन शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, हत्‍याकांड की यह घटना मीरगंज थाना क्षेत्र के गौरूप समइल गांव की है। मारे गए युवक की पहचान वरुण तिवारी के तौर पर की गई है. अपराधियों ने घर में घुसकर वरुण की हत्‍या कर दी।  इस हत्‍याकांड को वरुण के जन्‍मदिन की पार्टी के ठीक एक दिन बाद अंजाम दिया गया है. बताया जाता है कि वरुण ने 4 मई की रात बड़े धूमधाम के साथ बर्थडे की पार्टी मनाई थी। अगले दिन यानी 5 मई 2022 की रात में अपराधियों ने वरुण की घर में घुसकर हत्या कर दी।  पुलिस जब पहुंची तो कमरे में लाश पड़ी थी और बाहर मृतक का चप्पल था।

मां-बाप का इकलौता पुत्र थे वरुण
वरुण तिवारी हथुआ थाना क्षेत्र के कांध गोपी निवासी बादशाह तिवारी के इकलौते पुत्र थे. परिजनों के मुताबिक, मृतक गौरूप समइल गांव में अपने बुजुर्ग मामा सुरेंद्र दूबे के यहां रहता था।  मामा का कोई औलाद नहीं था, जिसके कारण उनकी देखभाग के लिए वरुण उन्‍हीं के पास रहता था। परिजनों ने बताया कि हत्या में पड़ोस के लोगों का हाथ है, जो अक्सर मृतक के मामा की संपत्ति हड़पने के लिए उन्‍हें परेशान करते रहते हैं। हालांकि, पुलिस हत्या की वजह का खुलासा नहीं कर पाई।

क्‍या कहती है पुलिस
हथुआ के एसडीपीओ नरेश कुमार का कहना है कि युवक की हत्या में एक-एक बिंदु की पुलिस जांच कर रही है. एफएसएल की टीम भी बुलाई गई है।  लिहाजा, उस कमरे को पुलिस ने सील कर दिया है, जिस कमरे में खूनी वारदात हुई। साथ ही पोस्टमॉर्टम में निकली गोली को भी फॉरेंसिक लैब जांच के लिए भेजा गया है। पुलिस के सामने बड़ा सवाल यह है कि घर में घुसकर किसने वरुण तिवारी की हत्या की? बुजुर्ग दंपती की संपत्ति हड़पने की साजिश कौन रच रहा है? क्या बर्थडे पार्टी में ही हत्‍या की साजिश रची गई थी?

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.