मुजफ्फरपुर। स्वास्थ्य विभाग में तीन वर्षों या उससे अधिक समय से एक ही स्थान पर जमे स्वास्थ्यकर्मियों की सूचना एकत्र की जा रही है। सिविल सर्जन डा.एसपी सिंह ने सभी पीएचसी प्रभारी से एक सप्ताह के अंदर रिपोर्ट देने को कहा है।
इस बीच गायघाट पीएचसी के नए प्रभारी डॉ. दीपनारायण गुप्ता ने योगदान करने से इन्कार किया है। सीएस से फोन कर खुद को प्रभारी नहीं बनाने की गुहार लगाई है। उन्होंने कहा कि वे बीपी के मरीज हैं, इसलिए उन्हें प्रभारी नहीं बनाया जाए।
सीएस ने कहा उनको समझाया तथा कहा कि हर तरह का सहयोग दिया जाएगा। इसलिए नई जवाबदेही को बोझ न समझा जाए। मालूम हो कि गायघाट के पीएचसी प्रभारी के सेवानिवृत्त होने के बाद डा. दीपनारायण गुप्ता को प्रभारी बनाया गया है।
सीएस ने उन्हें पीएचसी में डॉक्टरों का सही शेड्यूल बनाने का निर्देश दिया। सीएस ने कहा कि वह अपने स्तर से पहल कर रहे हैं कि सभी पीएचसी में बेहतर काम हो। सारी योजना का लाभ शत प्रतिशत आम आदमी को मिले। उधर, सिविल सर्जन ने सभी पीएचसी प्रभारियों और अस्पताल उपाधीक्षक को पत्र लिखकर कहा कि जो भी कर्मचारी तीन वर्ष से अधिक से जमे हो, उनका सेवा इतिहास भेजा जाए।
