बेतिया में इन दिनों प्रेमी जोड़े की एक जैसी बोली काफी ट्रेंड हो रही है। जिले के नवलपुर थाना क्षेत्र के 2 गांव से 10 दिन के अंदर दो प्रेमी जोड़े की वीडियो सामने आया है। दोनों वीडियो में प्रेमिका अपने प्रेमी के साथ जीने और मरने की बात कह रही है। इसके बाद वीडियो खूब ट्रेंड हो रहा है। हालांकि दोनों मामले में दोनों प्रेमिका के पिता ने नवलपुर थाने में आवेदन देकर अपने बेटी का अपहरण का मामला दर्ज कराया है। इसके बाद दोनों प्रेमी जोड़े ने वीडियो जारी कर अपने प्रेमी के साथ जीने और मरने की बात कही है। और परिवार वाले पर मारने पीट करने का आरोप लगाई है। दोनों प्रेमिका द्वारा जारी किए गए विडियो में एक जैसा बोल है। दोनों का कहना है कि परिजनों द्वारा थाने में दर्ज कराया गया FIR बिल्कुल झूठा है। वह जो बोल रही है… वही सही है।

28 अप्रैल को 16 साल की लड़की का आया वीडियो
नवलपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की 16 वर्षीय लड़की ने वीडियो जारी कर अपने 20 वर्षीय प्रेमी गुलटनी यादव के साथ जीने और मरने की बात कही थी। उसने विडियो में यह भी बताया था कि वह 2 महीने की पर प्रेग्नेंट हैं और उसके परिजनों द्वारा थाने में कराए गए एफआईआर बिल्कुल गलत है उसने बताया था कि वह गुलटंनी यादव से बहुत प्यार करती है और उसके साथ खुश है। दोनों मंदिर में शादी कर लिए हैं। और अब जिएंगे तो एक ही साथ और मरेंगे तो एक ही साथ।

5 मई को शिक्षक के साथ भागी छात्रा
इधर नवलपुर थाना क्षेत्र के नवलपुर गांव की छात्रा काजल कुमारी ने शुक्रवार को विडियो जारी कर अपने शिक्षक बंधु चौधरी के साथ जीने मरने की बात कही है। उसने भी अपने परिजनों द्वारा नवलपुर थाने में कराऐ गए एफआईआर को फर्जी बताया है। शिक्षक बंधु चौधरी के साथ जीने मरने की बात कही है उसने बताया है कि पढ़ने के दौरान वो शिक्षक बंधु चौधरी से प्यार करने लगी इसके बाद उसके परिजनों की बात नकार गुजरी तो उसने यह कदम उठाया है। अब ओ अपने प्रेमी शिक्षक के साथ शादी कर ली है। उसके पिताजी द्वारा लगाए गए सारे आरोप गलत है। वो अब जब भी जिऐगी तो बंधु चौधरी के साथ और मरेगी तो बंधु चौधरी के साथ।

वहीं मामले में नवलपुर थाना अध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि दोनों मामले में दोनों के परिजनों द्वारा लड़की के अपहरण का FIR दर्ज कराया गया है। दोनों में लड़की अभी बरामद नहीं हुई है। दोनों मामले में वीडियो वायरल हुआ है। जल्द ही लड़की की बरामदगी कर ली जाएगी।
