किशोरी से दु’राचार के आ’रोपित को रिमांड पर लेगी एसआइटी, पूरी पढ़े खबर…

मुजफ्फरपुर। सरैया थाना क्षेत्र के जैतपुर ओपी अंतर्गत एक गांव में किशोरी से दु’ष्कर्म की घ’टना के जांच अधिकारी बदल दिए गए हैं। केस के नए जांच अधिकारी पुलिस इंस्पेक्टर कुंदन कुमार को बनाया गया है।

साथ ही घ’टना में जे’ल भेजे गए मुख्य आ’रोपित वसीम खान को रिमांड पर लेने के लिए पुलिस की तरफ से कोर्ट की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। बताया गया कि तीन दिनों के लिए उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी।

एसएसपी जयंत कांत ने बताया कि साक्ष्य संकलन कर सभी आगे की का’र्रवाई चल रही है। दूसरी ओर मामले की सत्यता की जानकारी के लिए कोर्ट की अनुमति से पुलिस आ’रोपित की पॉलीग्राफी टेस्ट भी कराएगी।

बता दें कि पाक्सो एक्ट में मामला दर्ज होने के कारण सब इंस्पेक्टर रैंक के आइओ को बदल दिया गया है। साथ ही मामले की जांच के लिए डीएसपी अभिषेक आनंद के नेतृत्व चार सदस्यीय एसआइटी गठित भी की गई है। इसमें एसडीपीओ सरैया राजेश कुमार शर्मा, सरैया थानाध्यक्ष व जैतपुर ओपी अध्यक्ष को शामिल किया गया है। टीम के अधिकारी गांव पहुंचकर कई बिंदुओं पर पूछताछ कर लोगों से जानकारी भी ली।

 

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच जल्द से जल्द पूरी कर दो’षियों के वि’रुद्ध स्पीडी ट्रायल चला कर कोर्ट से आ’रोपित को स’जा दिलाई जाएगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading