आ’क्रोशितों ने BDO की गाड़ी को किया क्ष’तिग्रस्त:शिक्षक की गो’ली मारकर ह’त्या मामला में सड़क पर ज’लाया टायर

सीवान के महाराजगंज थाना क्षेत्र के बलिया रोड स्थित कर्णपुरा में शुक्रवार की रात 8:00 बजे बेखौफ बाइक सवार अपराधियों ने एक शिक्षक की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद मृतक के शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाने पहुंचे महाराजगंज प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) डॉ रवि रंजन के सरकारी वाहन पर प्रदर्शनकारियों ने जमकर तोड़फोड़ किया। जिसके बाद उनकी गाड़ी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। वाहन के शीशे तोड़ दिए गए।

हालांकि इस घटना में किसी भी व्यक्ति के हताहत होने की खबर नहीं है। घटना के संबंध में बताते चलें कि महाराजगंज थाना क्षेत्र के कर्णपुरा बाजार पर शुक्रवार की रात तकरीबन 8:00 बजे बाजार से अपने घर बलिया लौट रहे एक कोचिंग संचालक को बेखौफ अपराधियों ने गोली मारकर मौत के नींद सुला दिया। मृतक महाराजगंज थाना क्षेत्र के बलिया गांव निवासी स्व. बालेश्वर प्रसाद के 45 वर्षीय पुत्र राजाराम प्रसाद है।

मृतक को दो गोली लगी थी जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से उसे आनन-फानन में सीवान सदर अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया।जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। राजा राम प्रसाद की मौत के बाद परिजन काफी आक्रोशित हो गए और उस सदर अस्पताल से उसकी शव को लेकर वापस घटनास्थल पहुंचे और उसके बाद सड़क पर टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। जिसके बाद सड़कों पर काफी देर तक यातायात बाधित हो गई।

यह घटना की जानकारी के बाद महाराजगंज एसडीपीओ पोलस्त कुमार,एसडीओ संजय कुमार,महाराजगंज थानाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह,जीबी नगर तरवारा थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार,बसंतपुर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार,गोरेयाकोठी थाने के एएसआई प्रमोद कुमार पटेल,महाराजगंज सीओ रविंद्र राम,बीडीओ डॉ. रवि रंजन के अलावे कई अधिकारियों ने काफी मशक्कत की। इसके बाद महाराजगंज एसडीपीओ तथा एसडीओ के आश्वासन के बाद सड़क पर जाम कर रहे लोगों को हटाया गया।

इसके बाद यातायात सुचारु ढंग से शुरू हो पाया। घटना के बाद मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए पुलिस ने सीवान सदर अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल हत्या के पीछे के कारणों को पता लगाने में पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है। शिक्षक की हत्या भूमि विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading