बेगूसराय में छात्र की मौत:आम तोड़ने के दौरान पेड़ से गि’रा, अस्पताल ले जाने के दौरान तो’ड़ा द’म

बेगूसराय में आम तोड़ने के दौरान आम के पेड़ पर से गिर जाने से छात्र की दर्दनाक मौत हो गई। इस मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सूजा गांव की है। मृतक छात्र की पहचान सुजा गांव के रहने वीरेंद्र महतो का पुत्र अमित राज के रूप में की गई है।

बताया जाता है कि अमित राज दोपहर स्कूल से लौटने के बाद गांव के ही आम के बगीचे में आम तोड़ने गया था। इसी दौरान आम के पेड़ पर से गिर गया और बेहोश होकर वहीं पर अमित राज पड़ा हुआ था। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना परिजनों को दी।

मौके पर परिजन पहुंचकर आनन-फानन में उसे इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल लाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद अस्पताल परिसर में लोगों की भीड़ उमर पड़ी और परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया। फिलहाल मुफस्सिल थाने के पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया में जुट गए हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.