मुजफ्फरपुर: 500 रुपए के चक्कर में श’राब त’स्करी करते ऑटो चालक समेत 2 गि’रफ्तार

मुज़फ़्फ़रपुर जंक्शन पर एक ऑटो ड्राइवर को 500 रुपये का लालच महंगा पड़ गया। 500 रुपये का लालच में ऑटो ड्राइवर शराब सप्लाई करने के लिए तैयार हो गया। इसके बाद उसने अपने ऑटो में भाड़ी मात्रा में शराब लोड करवाया। इसी दौरान मौके ओर मुज़फ़्फ़रपुर जीआरपी पहुंच गई। भागने के दौरान उसे धर दबोचा। उसके साथ ही एक शराब धंधेबाज को भी गिरफ्तार किया गया।

ऑटो की तलाशी ली गई तो 9 कार्टन शराब व 12 बोतल महंगे शराब बरामद की गई। बताया कि रहा है कि शराब को 3 बड़े ट्रॉली बैग में रखा गया था। शराब मिलने के बाद दोनो को जीआरपी थाने लाया गया। जहां दोनो से पूछताछ की गई। मामले में थानेदार दिनेश कुमार साहू ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में ऑटो चालक काजीमोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के पंखाटोली निवासी शंभु चौधरी व शराब धंधेबाज मनियारी थाना क्षेत्र के नरेश सहनी को गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने बताया कि मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन स्तिथ सर्कुलेटिंग एरिया नवनिर्मित ओवर ब्रिज के समीप से ऑटो चालक व धंधेबाज को गिरफ्तार किया गया है। धंधेबाज पार्सल गेट की ओर से शराब की खेप लेकर निकला था। इसके बाद उसने ऑटो चालक तय भाड़ा से अधिक रुपये देने का लालच दिया। रुपये की लालच में आकर वह शराब ले जाने के लिए तैयार हो गया। इसी दौरान जवानों ने दोनों को पकड़ा।

पुलिस को देखकर ऑटो चालक भागने को कोशिश करने लगा, लेकिन वह पकड़ा गया। ऑटो को भी जब्त किया गया है। दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेजने की कवायद की जा रही है। बताया गया कि शराब की खेप दिल्ली से लाई जा रही थी। जिसे मनियारी पहुंचाना था। सभी ब्रांड दिल्ली निर्मित है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading