बहन की विदाई के पूर्व भाई की उठी अर्थी:बहन की शादी के समय भाई की ह’त्या, पेड़ से ल’टका मिला यु’वक का श’व

वैशाली जिले के महुआ थाना क्षेत्र के मधौल गांव में एक युवक का पेड़ से लटका हुआ शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। युवक का शव बगीचे में एक पेड़ से लटका हुआ मिला।

परिजनों ने गांव के ही कुछ लोगों पर हत्या कर शव को पेड़ में टांग देने का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि बीते शुक्रवार को युवक के बहन की शादी थी ऐसे में बहन की शादी के बीच मे ही भाई की मौत हो गई जिससे शादी की खुशी मातम में बदल गया है।

मिली जानकारी के अनुसार महुआ थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 12 मधौल गांव निवासी राम सहाय पासवान का बेटा 18 वर्षीय सचिन कुमार हैदराबाद में पेंटर का काम करता था और बहन की शादी के लिए ही वह 5 मई को घर आया था।

मृतक सचिन कुमार के बहन की शादी शुक्रवार को महुआ बाजार के एक विवाह भवन में हो रही थी इसी दौरान वह कुछ सामान लाने के लिए घर आया गया था जिसके बाद उसका शव गाछी में पेड़ से लटका हुआ पाया गया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading