मुंगेर: धरहरा में तेज आंधी व बारिश ने मचाई तबाही, उजड़े आशियाने

मुंगेर में धरहरा प्रखंड के बंगलवा पंचायत में शनिवार की दोपहर अचानक आई तेज वर्षा व आंधी ने सराधी, करैली, कैथवन बंगलवा आदि गांवों में भीषण तबाही मचाई। घटना में दर्जनों लोगों के आशियाना उजड़ गया।

कहीं पेड़ जमीन से उखड़े तो कई सिमेंट व टिन के शेड आंधी में उड़ गए। साथ में आई बारिश ने घर में रखे अनाज सहित अन्य सामान को तहस नहस कर दिया। जबकि प्रखंड के अन्य हिस्सों में आंधी और बारिश की नामोनिशान तक नहीं थी।

आंधी में कैथवन गांव के मसहरू यादव, पोपल यादव, अनिल यादव बंगलवा गांव के सुबोध साव सराधी गांव के तनिक कोड़ा, विनोद, राजेन्द्र, रामस्वरूप, रूपम, अवधेश कोड़ा एवं गोंदवा देवी के फूस व करकट की छत उड़ गयी। तेज आंधी में करकट घर से दर्जनों फीट दूर खेत में जा गिरे। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। उसके बाद आई तेज वर्षा ने घर में रखे सामान पानी की चपेट में आकर बर्बाद हो गया।

तेज आंधी की वजह से आम की फसल को भी काफी नुकसान पहुंचा है। चक्रवाती आंधी से आम की फसलों के नुकसान के साथ-साथ काफी संख्या में आम के पेड़ भी जमीन से उखड़ कर धराशाई हो गये। वहीं सराधी व करैली गांव में बिजली के पोल पर पेड़ गिर जाने से बिजली सप्लाई बाधित है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.