र’फ्तार का क’हर: अररिया में ऑटो पलटने से आधा दर्जन यात्री घा’यल, एक की स्थिति ना’जुक

अररिया के फारबिसगंज प्रखंड में शनिवार को रफ्तार का कहर देखने को मिला। यहां यात्रियों से भरा एक ऑटो संतुलन बिगड़ जाने से पलट गया जिसमें ड्राइवर सहित आधा दर्जन यात्री घायल हो गए हैं।

सभी घायलों का इलाज स्थानीय अनुमंडलीय अस्पताल में जारी है। जहां एक 35 वर्षीया महिला यात्री गौरी देवी की स्थिति नाजुक बताई जा रही है। वहीं अन्य घायलों में पोटरी गांव निवासी व ड्राइवर मो. इब्राहिम (22) सहित मुकेश मंडल (15), चंचल कुमार (25), मो. मुमताज (37) एवं मो. रज्जाक (18) शामिल हैं।

फारबिसगंज अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज कराने आई महिला गौरी देवी के परिजनों ने बताया कि वे दामादिग्घी से ऑटो पर सवार होकर फारबिसगंज आ रही थी, इसी दौरान बैजनाथपुर चौक के समीप अचानक ऑटो पलटी मार गया। जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गई।

वहीं अन्य यात्रियों को मामूली चोटें लगी। वहीं डॉक्टर केएन सिंह ने बताया कि महिला की स्थिति नाजुक बनी हुई है। इसका इलाज किया जा रहा है। वहीं इस घटना में ऑटो भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading