मुजफ्फरपुर : विश्वकवि रवींद्रनाथ ठाकुर की कृति चांडालिका पर नृत्य-नाटिका का हुआ मंचन

मुजफ्फरपुर : विश्वकवि रवींद्रनाथ ठाकुर के प्रसिद्ध गीतिनाट्य चांडालिका को नूपुर कलाश्रम ने भव्य नृत्य नाटिका से प्रस्तुत किया। शहर के आम्रपाली ऑडिटोरियम में आयोजित भाव-नृत्य को देखकर दर्शक अभिभूत रह गए।

केंद्र सरकार के कला संस्कृति मंत्रालय द्वारा प्रायोजित कलापर्व की विशेष प्रस्तुति रवींद्रनाथ ठाकुर की जयंती व नृत्य सम्राट पंडित बिरजू महाराज की स्मृति को समर्पित रहा।

कलापर्व का शुभारंभ उपमहापौर मान मर्दन शुक्ला, डॉ.संजय पंकज, डॉ.रणवीर राजन, डॉ.तारिक इमाम, अविनाश तिरंगा, एचएल गुप्ता, मुकेश त्रिपाठी, संजीव कुमार, भारत भूषण, डॉ.विजयेश कुमार व कुमार विभूति ने दीप जलाकर संयुक्त रूप से किया।

एक अंतर्मन एषणा के अंतर्गत प्रस्तुत चंडालिका अछूत कन्या प्रकृति व भद्र समाज के एक नायक के साथ की प्रेम कथा है। भगवान बुद्ध के शिष्य आनंद व अछूत कन्या प्रकृति के गहरे आकर्षण की यह प्रेमकथा जातिभेद, रंगभेद सहित कई सामाजिक संकीर्णताओं का पर्दाफाश करती है, प्रकृति की भूमिका में कथक नृत्यांगना डॉ.रंजना सरकार ने अपने भावपूर्ण अभिनय ने नृत्य नाटिका को जीवंत कर दिया।

सूत्रधार की भूमिका में राधा रमन कुमार ने नृत्य नाटिका पर अपने विचार प्रस्तुत किए। इसके बाद कलाकारों ने अपने भावपूर्ण कुशल प्रस्तुति से सबके ह्दय स्पर्श किया।

नृत्य नाटिका में उज्जैनी श्रीवास्तव, पल्लवी पुष्पराज, आयुष सिन्हा, विकास पासवान, रोमाशा तिवारी, अर्पिता वर्मा, ज्योति गट्टानी, हर्षिता श्रीवास्तव, काश्वीश्री, आरती कुमारी, हेमंत कुमारी, सीमा रानी, आकांक्षा कुमारी, दिव्या भारती, शिवानी घोषाल, अर्जुन कुमार, राज कुमार, कुणाल वर्मा, अमन कुमार, शिवम चंद्रवंशी, लक्ष्मण कुमार की प्रभावशाली रही।

विश्वकवि की नृत्य नाटिका की प्रस्तुति की परिकल्पना और निर्देशन डॉ.रंजना सरकार की थी। संवाद एवं गीत लेखन डॉ.सुनीता गुप्ता और डॉ.संजय कुमार ने किया था। संगीत निर्देशन चंद्रचूर भट्टाचार्या ने किया।

उदघोषणा मिनती चकलानवीस ने की। समारोह में विश्वनाथ सिन्हा, आदित्य, श्याम सुंदर सहित समस्त अतिथियों को शॉल व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। धन्यवाद ज्ञापन असीम सिन्हा ने किया।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.