मुजफ्फरपुर। बीआरए बिहार विश्वविद्यालय का फर्जी वेबसाइट बनाने के मामले में पुलिस ने तीसरे मास्टरमा’इंड की तलाश तेज कर दी है। आइपी एड्रेस के माध्यम से उसकी पहचान की जा रही है। हालांकि पुलिस की श’क की सुई पकड़े गए दोनों आ’रोपितों के ईद-गिर्द ही घूम रही है। वेबसाइट बनाने के लिए जिस ईमेल का उपयोग किया गया था। उसे फ’र्जी आधार कार्ड का उपयोग कर सिम निकालकर उसी से तैयार किया गया था। पुलिस को वह सिम आशीष विवेक के नाम से मिला। उसका पता एसकेएमसीएच के पास का मिला। इस पते पर जब पुलिस गई तो कुछ जानकारी नहीं हुई।
पुलिस को श’क है कि इन्हीं दोनों आ’रोपितों ने उस व्यक्ति का फ’र्जी आधार कार्ड तैयार कर सिम निकाला होगा। सा’इबर टीम को मिले आइपी एड्रेस और आ’रोपितों के ज’ब्त किए गए मोबाइल से भी तीसरे मास्टरमा’इंड की तलाश है। तीन वर्ष पूर्व बीआरएबीयूएमयूजेड डाट काम के नाम से फर्जी वेबसाइट बनाई गई थी।
इस वेबसाइट पर विवि का फर्जी लेटरपैड व कुलसचिव के सरकारी ईमेल का उपयोग कर बहाली की अधिसूचना जारी कर दी गई थी। करीब तीन हजार पदों पर नियुक्ति की सूचना के बाद सैकड़ों की संख्या में अभ्यर्थियों ने आवेदन भी किया था। अभ्यर्थियों से आवेदन शुल्क के नाम पर लाखों रुपये की वसूली भी की गई थी।
इसके लिए विवि का फर्जी बैंक अकाउंट भी खोला गया था। थानाध्यक्ष रामनाथ ने बताया कि साइबर टीम की ओर से मिले सुरागों के आधार पर तीसरे मास्टरमाइंड की तलाश की जा रही है। शीघ्र ही इसका भी उद्भेदन हो जाएगा। कुलसचिव के पीए विक्रम कुमार और एलएनटी कालेज के कर्मचारी मनीष कुमार की इस मामले में हुई गि’रफ्तारी की चर्चा दिनभर विवि परिसर में होती रही।
विभिन्न कार्यालयों में पदाधिकारी से लेकर कर्मचारी तक फ’र्जीवाड़ा कनेक्शन में अन्य लोगों की भी सं’लिप्तता की चर्चा कर रहे थे। वहीं विक्रम की गि’रफ्तारी के बाद कुलसचिव कक्ष के बाहर सन्नाटा पसरा हुआ था। बताया जाता है कि कुलसचिव के सभी प्रमुख कार्यों को यही देखता था।
