379 माध्यमिक विद्यालयों में स्थापित होंगे दो-दो स्मार्ट क्लास, कंप्‍यूटर और प्रोजेक्‍टर से होगी पढ़ाई

पटना। राज्य सरकार ने सरकारी विद्यालयों में भी प्रतिष्ठित निजी स्कूलों की तरह ही आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में कदम बढ़ा दिया है। उन्नयन बिहार प्रोजेक्ट के तहत 2,379 माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों में इसी साल दो-दो स्मार्ट क्लास स्थापित किये जाएंगे।

इनके लिए बिजली की निर्बाध आपूर्ति  सुनिश्चित की जाएगी। अगले साल 30 जून तक सभी माध्यमिक विद्यालयों में स्मार्ट क्लास प्रोजेक्ट को पूरा किया जाएगा।

शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय कुमार ने बताया कि चयनित माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों में दो-दो स्मार्ट क्लास निर्माण संबंधी प्रस्ताव को स्वीकृति दी जा चुकी है।

 

इस प्रोजेक्ट के क्रियान्वयन पर कुल 115 करोड़ रुपये खर्च होंगे। सभी चयनित विद्यालयों को धनराशि उपलब्ध करायी जा रही है। योजना के तहत स्कूलों को दी जाने वाली राशि के इस्तेमाल के लिए भी नियम तय कर दिए गए हैं।

स्मार्ट क्लासेज में कंप्यूटर और प्रोजेक्टर के जरिए बच्चों को पढ़ाया जाएगा। इसके लिए पाठ्यक्रम से संबंधित मैटेरियल का साफ्टवेयर भी उपलब्ध कराया जाएगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.