मुजफ्फरपुर में साला और बहनोई के बीच खू’नी झ’ड़प:जमीन को लेकर दोनों तरफ से की गई चा’कूबाजी, झ’ड़प में 6 लोग घा’यल

मुजफ्फरपुर जिले के मिठनपुरा थाना इलाके के रामबाग चौरी में देर रात साला और बहनोई के बीच खूनी झड़प हो गई। दोनों तरफ से जमकर मारपीट और चाकूबाजी की घटना हुई।

घटना में करीब 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दौरान मौके पर अफरातफरी की स्थिति बनी रही। घटना के बाद सभी को आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। वही, एक को मेडिकल रेफर कर दिया गया।

घटना के संबंध में एक पक्ष के घायल मोहम्मद इश्तियाक उर्फ गोदी की पत्नी जीनत परवीण ने बताया कि उसके भाई इम्तियाज, चांद, शहजादा, अमीरुल, आबिद ,और संदा उसके पति गोदी पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिए।

जिससे वह लहूलुहान हो गया। सदर अस्पताल के डॉक्टरों ने गोदी को मेडिकल रेफर कर दिया है। उसकी स्थिति काफी गंभीर बनी हुई है। वहीं दूसरे पक्ष से भी 5 लोग गंभीर रूप से जख्मी हैं। उन सभी का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।

घटना के संबंध में दूसरे पक्ष के मोहम्मद चांद ने बताया कि पहले गोदी के द्वारा हमला किया गया। चांद ने बताया कि गोदी को ससुराल की जमीन पर पहले से ही नजर है। उसी को लेकर वह लगातार हमला करता है। फिलहाल मिठनपुरा पुलिस दोनों पक्षों का बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। बयान दर्ज करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.