ALIGARH : युवती को अगवा कर दुष्कर्म करने का आरोप, दो युवकों के खिलाफ एफआईआर नामजद

अलीगढ़. जिले में दादो थानाक्षेत्र में एक लड़की को अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवती 23 दिसम्बर को किसी काम से गांव से बाहर गई थी। उसी समय उसको अगवा कर लिया गया। बाद में उसके साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी गई। परिजनों ने गांव के ही दो युवकों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कराई है।
26 तारिख को युवती शव रेल पटरी से बरामद किया गया है। परिजनों ने फिरोजाबाद में जब पुलिस को मामला दर्ज करने के लिए कहा तो उन्होंने मामला अलीगढ़ में दर्ज कराने के लिए कहा क्योंकि लड़की का अपहरण वहां से हुआ था। जब लड़की के परिजन अलीगढ़ के दादो थाना तो उन्होंने फिरोजाबाद में मामला दर्ज करने के लिए कहा क्योंकि लड़की का शव वहां मिला था। लड़की के पीड़ित पिता ने सीएम और पीएम से मुकदद्मा दर्ज करने की गुहार लगाई और कई गावों के लोग थाने पहुंचे, तब जाकर शुक्रवार शाम पुलिस ने मामला दर्ज किया।

पूरे मामले पर अलीगढ़ के एसएसपी अजय साहनी का कहना है कि ये दादो क्षेत्र का प्रकरण नहीं है बल्कि राजस्थान के भिवाड़ी का प्रकरण है। एक ब्यक्ति जो दादो का रहने वाला है और भिवाड़ी में जॉब करता है। उसकी बेटी भिवाड़ी में साथ रहती थी। वहां से वो कहीं चली गई। उसका शव फिरोजाबाद में रेलवे ट्रैक पर मिला। परिजनों की तहरीर के आधार पर उसका मुकदद्मा अलीगढ़ में लिख दिया गया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.