सरकारी अस्पतालों की लचर व्यवस्था और निजी अस्पतालों में लूट-खसोट के विरोध में गरीब जनक्रांति पार्टी ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पर धरना दिया। जिला प्रभारी बबन सिंह शेरू के नेतृत्व में ब्रह्मपुरा थाना से चेतावनी मार्च निकालकर कलेक्ट्रेट पर धरना-प्रदर्शन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि जिले के सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्र बंद है। जो खुले भी हैं, उसकी हालत काफी बदतर है। निजी अस्पतालों में इलाज के नाम पर गरीबों का शोषण किया जाता है। साधारण बीमारी होने पर भी तरह-तरह की जांच करवा कर गरीबों को आर्थिक व मानसिक रुप से प्रताड़ित किया जाता है। वक्ताओं ने कहा कि अस्पतालों व चिकित्सकों को कमीशन देने के कारण दवाइयां भी अधिक मूल्य पर मिलती है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास कृष्ण ने कहा जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग निजी अस्पतालों के लूट पर कोई ध्यान नहीं देते। सरकारी अस्पतालों में चिकित्सक समय से नहीं आते और न ही दवा की कोई व्यवस्था है। बाद में डीएम को एक ज्ञापन सौंपा गया। इस मौके पर नीरज सिंह, उमाशंकर यादव, शैलेंद कुमार सुमन, रंजीत झा, नवीन ठाकुर, रामाधार शाह, मोहन राय, युवराज सिंह पप्पू, नीरज सिंह राणा, सद्दाम हुसैन, संजय कुमार, सतीश पाठक, मुकेश पाठक, शिवचंद्र पासवान, विकेश कुमार, सचिन सौरव, यशवर्दन, मो. अमीन, तन्नू कुमार,रीना पासवान समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल थे।