PATNA : बीजेपी के विधान पार्षद सूरज नंदन कुशवाहा का निधन

पटना. भारतीय जनता पार्टी के विधान पार्षद सूरज नंदन कुशवाहा का निधन हो गया। शुक्रवार देर रात उन्हें हार्ट अटैक आया था। परिजन इलाज के लिए उन्हें हॉस्पिटल ले गए, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।
शुक्रवार शाम को वह पटना क्लब में अपने एक परिचित की बेटी के रिशेप्शन में गए थे। रात के करीब 11 बजे वह घर लौटे। रात के करीब 1:30 बजे उन्हें सीने में तेज दर्द हुई। उन्होंने अपने ड्राइवर को उठाया और जल्द हॉस्पिटल ले चलने को कहा। सूरज नंदन को पहले रामपुर नगर में स्थित आर सी राय के हॉस्पिटल में ले जाने की कोशिश की गई, लेकिन यह जानने के बाद कि यहां रात में डॉक्टर नहीं होते उन्हें साई हॉस्पिटल लाया गया। हॉस्पिटल पहुंचने से पहले ही सूरज नंदन की मौत हो गई।
मुख्यमंत्री ने जताया शोक
सूरज नंदन कुशवाहा के निधन से शोक की लहर फैल गई। राज्यपाल लालजी टंडन ने सूरज नंदन के निधन पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सुबह करीब आठ बजे दिबंगत नेता के घर पहुंचे और अपनी शोक संवेदना प्रकट की। उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी, मंत्री मंगल पांडेय समेत कई नेता दिबंगत नेता के घर पहुंचे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading