कंटेनर और ऑटो के बीच हुई टक्कर में मछली व्यवसायी और ड्राईवर की मौत

आमस थाना के नारायणपुर मोड़ के समीप शुक्रवार को कंटेनर और ऑटो के बीच हुई टक्कर में मछली व्यवसायी की मौत हो गई। वहीं घायल ऑटो चालक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिसकी बाद में मौत हो गई। ओबरा थाने के कुराईपुर गांव के रूपचन चौधरी का पुत्र राजेश चौधरी शेरघाटी में लगने वाले हाट में मछली बेचने के लिए ऑटो से आ रहा था।

ऑटो की गति भी काफी तेज थी। जैसे ही टेम्पो मदनपुर थाना क्षेत्र के औरंगाबाद व गया जिला सीमा के समीप मिठईया नारायणपुर गांव के पास पहुंचा तभी अचानक एक बाइक चालक आ गया। जिसे बचाने के चक्कर में टेम्पों असंतुलित हो गया और दूसरे लेन में चला गया। तभी पीछे से आ रहे एक कंटेनर ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद टेम्पो पलट गया। जिससे घटनास्थल पर ही राजेश की मौत हो गई। वहीं चालक किशोर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। सदर अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने वाहन को जब्त करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। आमस व मदनपुर थाना के बीच सीमा का विवाद भी हुआ।

नारायणपुर मोड़ के समीप हादसे के बाद क्षतिग्रस्त टेम्पो।

अतरी में ट्रैक्टर दुर्घटना

में पिता-पुत्र की मौत

अतरी| थाना क्षेत्र के उपथु भुईटोली निवासी कारू चौधरी तथा रंजन चौधरी की मौत गुरुवार की देर रात्रि ट्रैक्टर दुर्घटना में हो गई। बताया जाता है कि पिता-पुत्र दोनों ट्रैक्टर से नेवारी लेकर आ रहे थे। संतुलन बिगड़ जाने के कारण ट्रैक्टर वैदपुरा निवासी राजबल्लभ यादव के मकान के पीलर से जा टकराई। दुर्घटना में पिता-पुत्र ट्रैक्टर के ऊपर से रोड पर जा गिरे। घटना में रंजन चौधरी की मौत घटनास्थल पर ही हो गई, जबकि उसके पिता कारू चौधरी को गंभीर चोटें आई। परिजन उसे इलाज के लिए गया ले जा रहे थे। इसी क्रम में रास्ते में उसकी मौत हो गई। घटना टेउसा-मानपुर सड़क पर वैदपुरा गांव के पास घटी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.