औराई | रतवारा पश्चिमी पंचायत के चंडीहा गांव में शुक्रवार की शाम लगी आग में मोहम्मद इमरान, मोहम्मद अली हुसैन व मेहरून्निसा के घर जल गए। इस घटना में एक बकरी समेत घर का सारा सामान जलकर राख हो गया। दमकल वाहन से आग पर काबू पाया गया। सीओ शंकरलाल विश्वास ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया।
